
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. Kapil Khanna
बारिश में एसी का तापमान सही होने से कमरे की नमी को बरकरार रखने में मदद मिलती है।
देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश का मौसम लोगों को गर्मी से राहत देने वाला होता है। लेकिन इस मौसम में हवा में नमी भी ज्यादा हो जाती है। गर्मी की तरह ही बारिश के मौसम में भी लोगों को कमरे में ठंडक करने के लिए एसी चलाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि AC को 18 या 20 डिग्री पर चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा।
आज ही मेरी कलीग से बात हो रही थी कि वो अपने रूम में 16 से 18 डिग्री पर चलाती है। वहीं, दूसरी कलीग ने कहा कि बारिश की वजह से जब घर के बाहर का मौसम अच्छा होता है तो वो 20 से 22 डिग्री पर एसी चलाती हैं। दोनों की बात सुनने के बाद मेरे दिमाग में यह सवाल आया कि आखिरकार बारिश के मौसम में कितने तापमान पर एसी चलाना सही है? अपना सवाल लेकर मैं पहुंच गई गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल खन्ना के पास। आइए जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया।
U.S. Department of Energyद्वारा की गई रिसर्च बताती है कि बारिश के दिनों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस ही रहना चाहिए। इससे कमरे का तापमान थर्मल कम्फर्ट बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही, कमरे के अंदर की हवा की नमी भी बरकरार रहती है।
एसी में Dry Mode का इस्तेमाल करें।
डॉ. कपिल खन्ना का कहना है कि बारिश के मौसम में जब हवा में नमी ज्यादा होती है तब कमरे को भी कम ठंडक की जरूरत होती है। इसलिए कमरे के एसी का तापमान उतना होना चाहिए, जिससे नमी और ठंडक दोनों ही बनीं रहे। इसलिए बारिश के दिनों में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना चाहिए। इस तापमान पर कमरा पर्याप्त ठंडा रहता है, शरीर को तापमान का बड़ा झटका नहीं लगता और बिजली की खपत भी कम होती है। डॉक्टर यह भी बताते हैं कि बारिश के दिनों में AC को ड्राई मोड पर चलाना चाहिए। ताकि कमरे के अंदर की हवा में जो नमी है उसे कम किया जा सके।
डॉ. कपिल कहते है- बारिश के मौसम में सिर्फ तापमान नहीं बल्कि हवा की नमी भी बड़ी वजह है जिसे एसी के जरिए कंट्रोल करना चाहिए। इन दिनों जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे चिपचिपाहट, बेचैनी और थकान महसूस होती है। ऐसे में AC का Dry Mode या Dehumidification Mode कमरे की अतिरिक्त नमी कम करने में मदद करता है।
रिसर्च और डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि बारिश के मौसम में AC को बहुत कम तापमान पर चलाना हमेशा बेहतर ऑप्शन नहीं होता है। बारिश के दिनों में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर एसी चलाना चाहिए।