अक्सर लोगों को देखा जाता है कि सुबह से लेकर शाम तक में काम के दौरान भी नींद आती है। कई बार लोग छपकी वाली नींद में रहते हैं। आलस की वजह से भी कई बार ऐसा होता है लेकिन अगर यह अक्सर होता है तो इसके कुछ हेल्थ से संबंधित कारण हो सकते हैं।
अगर बार-बार आपको भी अपने काम के समय में नींद आती है तो इसे बिल्कुल भी इग्नोंर न करें। आइए जानते हैं 4 मुख्य कारण जिससे नींद काम के वक्त आने लगती है।
सबसे पहले तो अपको तय करना चाहिए कि आप रात में भरपूर नींद लेते हैं या नहीं। अगर आप रात में नींद पूरी नहीं लेते हैं तब भी ऐसी समस्या होती है। अक्सर लोग रात में सही से नहीं सोते हैं और अपने काम के समय में नींद महसूस करते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो अपको अपने सोने के टाइम को फिक्स करना चाहिए और उसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। अगर सही तरीके से नींद नहीं ली जाती है तो शरीर में तरह-तरह के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
कई बार नींद न आने की वजह डिप्रेशन भी होता है। ज्यादातर लोगों को अपने डिप्रेशन के बारे में पता ही नहीं होता है। अगर आप में खुद को कमजोर महसूस करने और उदासीनता के लक्षण नजर आयें तो डिप्रेशन के बारे में जरुर जानकारी लेनी चाहिए। कोई भी स्ट्रेस कब डिप्रेशन बन जाता है यह लोगों को पता नहीं चलता है। स्ट्रेस और डिप्रेशन की वजह से रात में ठीक से नींद नहीं आती है और इंसान दिन के समय भी झपकी लेता रहता है।
कुछ लोगों की आदम पानी पीना होता ही नहीं है। पानी शरीर की सबसे बड़ी जरुरत होती है। अगर आप पानी कम पीते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार कम होता है और यह शरीर को आलसी बनाता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो शिर्फ नींद की समस्या नहीं होती है बल्कि आपको और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
कभी-कभी दिन में नींद आने का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होती है। अगर ब्लड में आयरन की कमी हो जाती है तो शरीर में थकान बहुत जल्दी आती है और इंसान हमेशा नींद में जाने को सोचता रहता है। कुछ लोगों को एनीमिया रोग भी हो जाता है जिसका समय से पहले चेकअप करा लेना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.