त्वचा पर ददोरा होने का क्या कारण है? जानते हैं 5 कारण

Causes of Skin Rash : स्किन पर ददोरे पड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 21, 2026 3:31 PM IST

Skin par Darore Kyu Padte hain : स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग माना जाता है। यह बाहरी दुनिया के खिलाफ एक मजबूत और सुरक्षा कवच का काम करती है। लेकिन कभी-कभी यह कवच बाहरी कारणों के कारण कुछ प्रतिक्रिया देने लगती हैं, जिसमें स्किन पर ददोरे पड़ना शामिल है। ददोरो की स्थिति में त्वचा पर चकत्ते, लाल धब्बे लगातार खुजली वाले दाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस तरह के लक्षण बहुत परेशान करने वाले हो सकते है और कुछ मामलों में स्किन पर दर्द का कारण भी हन सकते हैं। स्किन पर ददोरे होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

त्वचा पर क्यों पड़ते हैं ददोरे?

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी की साइट के अनुसार, स्किन पर ददोरे पड़ने के कई वजह हो सकते हैं, जिसमें एलर्जी, काफी ज्यादा गर्मी, हीट इत्यादि हो सकते हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं-

Skin rash Causes Skin rash Causes

एलर्जी के कारण हो सकती है स्किन रैश

स्किन रैश यानि त्वचा पर दरोरे पड़ने का मुख्य कारण एलर्जी हो सकती है। कुछ लोगों को दवाइयों, साबुन, परफ्यूम, गहने इत्यादि चीजों से एलर्जी होती है। इस तरह की चीजों से स्किन को नुकसान हो सकता है, जिससे स्किन पर लाल दाने और खुजली होने लगती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है। कभी-कभी यह रिएक्शन पूरे शरीर में भी फैल सकता है।

एक्जिमा हो सकता है कारण

यह एक पुरानी स्किन समस्या है, जिसमें त्वचा सूखी, लाल और बहुत खुजली वाली हो जाती है। यह परेशानी मुख्य रूप से कोहनी, घुटनों और गर्दन पर दिखती है। ऐसी स्थिति में रात में काफी ज्यादा खुजली हो सकती है। इसके साथ ही बार-बार खुजलाने से त्वचा मोटी हो सकती है

फंगल इंफेक्शन के कारण भी पड़ते हैं ददोरे

त्वचा पर ददोरे पड़ने का कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। मुख्य रूप से अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक गीला रखते हैं, तो इस तरह की परेशानी आपको हो सकती है। यह समस्या फंगस और नमी वाली जगहों पर तेजी से बढ़ता है। इसमें गोल लाल दाने, पैरों में खुजली  और जांघ में घाव जैसा हो सकता है। यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में भी फैल सकता है, इसलिए साफ-सफाई जरूरी है।

कीड़े-मकौड़ों के काटने

कई बार ददोरे पड़ने का कारण कीड़े-मकौड़ों  का काटना हो सकता है। मच्छर, खटमल या मकड़ी के काटने से भी स्किन पर लाल दाने और खुजली हो सकती है। इस स्थिति में स्किन पर लाल दानों के साथ-साथ छोटे-छोटे लाल दाने, सूजन और जलन और कभी-कभी एलर्जी भी हो सकती है

Skin rash Causes Skin rash Causes

ड्राई स्किन से भी हो सकती है परेशानी

कई बार सिर्फ त्वचा का सूखापन ही खुजली और रैश का कारण बन जाता है। इस स्थिति में स्किन रूखी और बेजान लगती है और खुजली ज्यादा होती है। ज्यादा नहाने या ठंड के मौसम में यह परेशानी बढ़ जाती है।

Disclaimer : त्वचा पर ददोरे पड़ना या स्किन रैश एक आम समस्या है, जो ज्यादातर मामलों में सही देखभाल से ठीक हो जाती है। लेकिन अगर यह बार-बार हो या ज्यादा गंभीर हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही कारण जानकर ही सही इलाज किया जा सकता है।

FAQs

स्किन बैरियर को मजबूत कैसे करें?

स्किन बैरियर (त्वचा की सुरक्षात्मक परत) को मजबूत करने के लिए सौम्य क्लींजर का उपयोग करें, सिरामाइड्स और हाइल्यूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइज़र लगाएं, और सनस्क्रीन का प्रयोग अनिवार्य करें।

क्या एक्ने-प्रोन स्किन पर बर्फ रगड़ सकते हैं?

अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने हैं तो बर्फ का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे त्वचा बढ़ सकती है।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

स्किन पर बार-बार पिम्पल्स क्यों होते हैं?

स्किन में सीबम अधिक बनने, स्किन की ठीक तरह से सफाई ना करनें और अनहेल्दी डाइट  के कारण स्किन पर पिम्पल्स बार-बार हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.