दिल का साइज क्यों बढ़ जाता है? जानिए इसके कारण और इलाज

What causes an enlarged heart in a child : खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से आजकल दिल के फैलने की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। आइए आपको इसके कारण और इलाज के बारे में बताते हैं।

दिल का साइज क्यों बढ़ जाता है? जानिए इसके कारण और इलाज
Dil ka size Badhane ke Karan
VerifiedVERIFIED By: Vaibhav Mishra

Written by Kishori Mishra |Published : October 13, 2025 10:20 PM IST

Dil ka size Badhane ke Karan : पिछले कुछ सालों में हार्ट डिजीज के केसेस की संख्या काफी बढ़ी है, जिसका मुख्य कारण खराब लाइफ स्टाइल और खान-पान है। हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और दिल का फैलना ये कुछ ऐसी हार्ट प्रॉब्लम्स हैं, जो काफी आम हो चुकी हैं। इनमें से भी दिल का फैलना एक ऐसी समस्या बन चुका है, जो काफी आम होता जा रहा है। दिल का फैलना या इसके आकार का बढ़ना काफी खतरनाक होता है। अगर आपको सीने में दर्द, पंजों में सूजन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो ये दिल के बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर लगातार बढ़े रहना भी दिल के फैलने का संकेत हो सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर कार्डियक साइंसेस के डॉ. वैभव मिश्रा से बातचीत है। आइए डॉक्टर से जानते हैं दिल का साइज क्यों बढ़ जाता है?

दिल का साइज बड़ा होने के पीछे क्या कारण हैं?

हाई ब्लड प्रेशर है कारण

आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या भी काफी बढ़ती जा रही है। यह दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 रहता है, तो इससे दिल के फैलने का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

डायबिटीज भी हो सकती है वजह

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनमें भी दिल के फैलने की समस्या का खतरा होता है। जब ब्लड शुगर लगातार बढ़ा रहता है, तो इससे दिल संबंधी बीमारियांहोने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिससे दिल और किडनी के खराब होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इस स्थिति में भी कई बार दिल का आकार बढ़ने लग सकता है।

Also Read

More News

हार्ट मसल्स का कमजोर होना

दिल की मांसंपेशियों के कमजोर होने पर भी दिल फैल सकता है, क्योंकि कमजोर मांसपेशियों की वजह से दिल को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट फैलने लगता है।

हार्ट वाल्व का खराब होना

जब दिल के वाल्व खराब हो जाते हैं, तो यह भी दिल के फैलने का जोखिम बढ़ा सकता है। बता दें कि दिल में 4 वॉल्व होते हैं, जो ब्लड फ्लो को सही दिशा में होना सुनिश्चित करते हैं। इनमें से जब कोई भी वॉल्व खराब हो जाता है, तो यह संकुचित हो जाता है। इससे दिल फैल सकता है।

कोरोनरी आर्टरी डिजीज

यह भी दिल से जुड़ी एक समस्या है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

TRENDING NOW

दिल का साइज बढ़ने पर क्या इलाज है?

  1. दिल का आकार बढ़ने पर डॉक्टर आपको कुछ मूत्रवर्धक दवाएं देते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रीटमेंट होते हैं, जैसे-
  2. सर्जिकल इलाज - दिल का साइज बढ़ने पर पेसमेकर, वाल्व की मरम्मत, कोरोनरी बाईपास सर्जरी करने की सलाह दी जाती है।
  3. इसके अलावा लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूरी होते हैं - हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, स्मोकिंग न करना इत्यादि।

Highlights

  • दिल का आकार बढ़ने के पीछे हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
  • हार्ट के मसल्स का कमजोर होना भी दिल के साइज को बढ़ा सकता है।
  • हार्ट वाल्व खराब होने के कारण भी दिल का आकार बढ़ सकता है।