
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 11, 2023 10:04 AM IST
Uric Acid : आज के समय में लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसमें यूरिक एसिड की परेशानी शामिल है। यूरिक एसिड एक तरह का केमिकल है, जो हमारे शरीर में बनता है। शरीर में कुछ स्तर पर इसका होना सुरक्षित होता है, लेकिन अगर इसकी मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगती है, जिसकी वजह काफी दर्द, सूजन और चुभन (uric acid badhne ke lakshan) होने लगती है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, खानपान सही न होना, प्रोटीन युक्त आहार का अधिक सेवन इत्यादि हो सकता है। मुख्य रूप से जिनसमें प्यूरीन की अधिक मात्रा होती है, उस तरह के आहार का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी (Uric acid badhne ke karan) ज्यादा बढ़ जाता है।
कुछ मेडिकल इतिहास की वजह से भी आपके शरीर का यूरिक एसिड स्तरकाफी ज्यादा बढ़ सकता है, जो निम्न हैं-
अगर आप अपने आहार में प्यूरिन युक्त चीजों को अधिक मात्रा में शामिल करते हैं, तो इससे यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ दवाएं, जैसे- नियासिन, एस्पिरिन इत्यादि का अधिक सेवन करने की वजह से भई शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ जाता है।
इतना ही नहीं, अगर आप पानी का कम सेवन करते हैं या फिर शराब का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ सकता है। यह जोड़ों में क्रिस्टल बनाने का कार्य करती है, जो गाउट का कारण बन सकता है।
शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ हर्ब्स का भी प्रयोग कर सकते हैं, जिसमें अदरक और अजवाइन भी शामिल है। अदरक और अजवाइन की मदद से शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए अदरक और अजवाइन फायदेमंद ( ginger aur ajwain ke fayde ) साबित हो सकता है। दरअसल, अदरक और अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुम होता है, जो यूरिक एसिड की वजह से होने वाली सूजन को कम कर सकता है।
यह जोड़ों में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को तोड़ने में मदद करती है, जो यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है।
यूरिक एसिड में अदरक और अजवाइन का सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 पैन में 1 कप करीब पानी चढ़ाएं। अब इसमें 1 चम्मच करीब अजवाइन डालें, इसके बाद इसमें 1 अदरक को कद्दूकस करके डालें और पानी को अच्छे से उबलने दें। इसके बाद इस पानी को छान लें और फिर इसमें थोड़ा सा शहद डालकर पिएं। इससे यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अदरक और अजवाइन का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें।