दिल्ली एम्स में कैसे कराएं हार्ट का इलाज? जानें फीस से लेकर ओपीडी रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल

Heart Treatment in AIIMS : दिल्ली एम्स में हार्ट संबंधी बीमारियों का इलाज कराने के लिए अब आप ऑनलाइन भी अपाइंटमेंट ले सकते हैं। आइए आपको इसके इलाज, फीस और रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 29, 2025 3:11 PM IST

AIIMS delhi cardiology opd schedule : आजकल हार्ट की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। इसका कारण है बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान। यदि अपने खान-पान पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे हार्ट प्रॉब्लम्स ज्यादा बढ़ सकती हैं। हालांकि, यदि आपको किसी तरह की परेशानी का अनुभव हो रहा है, तो सही समय पर सही इलाज करवाना बेहद जरूरी है। ऐसे में हर कोई अच्छे इलाज की तलाश में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) जैसे हॉस्पिटल में इलाज करवाना चाहता है। दरअसल, यह भारत सरकार द्वारा संचालित सस्ता और भरोसेमंद संस्थान हैं। देशभर में 26 एम्स अस्पताल हैं।

हालांकि, ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है कि एम्स में अपना अपॉइंटमेंट कैसे लें या कैसे इलाज कराएं, क्योंकि एम्स में बहुत भीड़ होती है। ऐसे में एक दिन में नंबर आना बहुत मुश्किल होता है, जिससे समय पर इलाज मिलने में समस्या हो सकती है। हालांकि, अब एम्स में इलाज करवाने के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वर्ल्ड हार्ट डे 2025 (World Heart Day 2025) के मौके पर हम आपको हार्ट का इलाज कराने के लिए एम्स में रजिस्ट्रेशन, फीस और इलाज कैसे की जाती है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

एम्स में हार्ट का इलाज कराने की क्या है प्रक्रिया?

दिल्ली एम्स में ऐसे करवाएं ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

  • सबसे पहले ORS पोर्टल (ors.gov.in) पर जाएं और 'AIIMS Delhi' चुनें।
  • इसके बाद 'Book Appointment' पर क्लिक करें, फिर 'New Appointment' चुनें।
  • फिर 'Main Hospital, Rajkumari Amrit Kaur (RAK) Out Patient Department' चुनें और डिपार्टमेंट में 'Cardiology' को चुनें।
  • फिर अपने हिसाब से तारीख चुनें और रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।

ये सब जानकारी भरने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक होने का एक मैसेज मिलेगा, जिसका आप स्नैप ले लें। ताकि आप बाद में डॉक्टर को दिखा सकें।

ऑफ़लाइन अपॉइंटमेंट

इस तरह का अपॉइंटमेंट लेने के लिए आप हॉस्पिटल जाएं और ओपीडी काउंटर पर जाकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए लाइन में लगना पड़ सकता है। वहीं, जिन लोगों को इमरजेंसी में इलाज की जरूरत होती है, उनके लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होती है।

एम्स में इलाज की फीस और खर्च

बता दें कि एम्स में नया रजिस्ट्रेशन करवाने और डॉक्टर की सलाह पूरी तरह से मुफ्त है। यदि किसी मरीज का जनरल वॉर्ड में इलाज चल रहा है, तो उसका भी कोई शुल्क नहीं होता है। हालांकि, प्राइवेट वार्ड के लिए एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है, जो ज्यादा नहीं होती है। हालांकि, दवा, लैब टेस्ट और सर्जरी के लिए जरूरी इक्विपमेंट का खर्च मरीज को उठाना पड़ता है।

एम्स में हार्ट समस्या के लिए इस नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

बता दें कि हार्ट प्रॉब्लम्स के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) नंबर से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा, +91-11-26588500 नंबर पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।

Hightlights

  • दिल्ली एम्स में हार्ट का ट्रीटमेंट कराने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन कराने की फीस बिल्कुल फ्री है, आपको किसी तरह का चार्ज देने की जरूरत नहीं है।
  • अधिक जानकारी के लिए आप युष्मान भारत हेल्थ अकाउंट  पर जा सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source