... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 21, 2024 12:13 PM IST
Rituraj singh dies
टेलीविजन जगत के जाने माने एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का बीते रोज 59 साल की आयु में निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट के कारण हुए एक्टर की मौत से टीवी जगत में अचानक शोक की लहर दौड़ गयी। 19 फरवरी की रात 12 बजे के बाद अचानक आए हार्ट अटैक ने इस टीवी एक्टर की जीवन लीला को समाप्त कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Rituraj Singh काफी लंबे समय से पैंक्रियाज से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके इलाज के लिए ऋतुराज को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इसके बाद सामान्य होने उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन घर पर आराम से रह रहे Rituraj Singh की 19 फरवरी की रात में अचानक तबीयत खराब हुई और उनको हार्ट अटैक झेलना पड़ा। अचानक आए हार्ट अटैक के कारण Rituraj Singh की मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Rituraj Singh 'पैंक्रियाटाइटिस’ नाम की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी और इससे बचाव के उपाय।
पैंक्रियाटाइटिस एक काफी गंभीर बीमारी है जिसका समय रहते इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। इस बीमारी को हिंदी में 'अग्नाशयशोथ' भी कहा जाता है। दरअसल पैंक्रियाज हमारे शरीर में उपस्थित एक छोटी सी ग्रंथि होती है, जिसका काम शरीर में इंसुलिन हार्मोन का निर्माण करना होता है। यह ग्रंथि पेट में छोटी आंत के पीछे मौजूद होती है। जब हमारी पैंक्रियाज में सूजन आ जाती है, तो इस बीमारी को ही pancreatitis Disease कहा जाता है।
हालांकि पैंक्रियाज में आने वाली यह सूजन काफी कम समय के लिए रहती है जो बॉडी इम्यूनिटी के द्वारा खुद ही ठीक कर ली जाती है। लेकिन कुछ गंभीर मामलों में काफी लंबे समय तक चल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ मामलों में पैंक्रियाज में स्टोन और अल्सर होने तक का खतरा पैदा हो जाता है। जो इसके डैमेज होने का कारण बन जाते हैं।
Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की सलाह देना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्पर्ट की सलाह जरूर लें।