Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज में एचबीए1सी (HbA1c) कितना होना चाहिए?

क्या आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल।

डायबिटीज में एचबीए1सी (HbA1c) कितना होना चाहिए?

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 2, 2024 8:01 PM IST

What is HbA1c level In Diabetes :हाई ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने के लिए जहां दवाओं और सही डाइट की मदद ली जाती है। वहीं, ब्लड में शुगर लेवल के उतार-चढ़ाव पर भी नजर रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोगों को नियमित अपना फास्टिंग और पीपी शुगर चेक करने और उसका रिक़ॉर्ड बनाने की सलाह दी जाती है।

हाई ब्लड शुगर लेवल की स्थिति ना केवल डायबिटीज के लक्षणों को बढ़ा देती है बल्कि, इससे डायबिटीज रोगी के महत्वपूर्ण ऑर्गन्स को भी नुकसान हो सकता है। बता दें कि डायबिटीज में किडनी, आंखों, पैरों और हार्ट को बहुत अधिक नुकसान होता है। इसीलिए, इन मरीजों में इन सभी ऑर्गन्स से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी अधिक होता है।

बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें डायबिटीज की समस्या तो होती है लेकिन वे इसके लक्षणों को समय पर पहचान नहीं पाते। इससे बीमारी की पहचान देर से होती है और लोगों को तब तक बहुत अधिक नुकसान हो चुका होता है। डायबिटीज के कुछ प्रमुख और शुरूआती लक्षण (symptoms of diabetes) इस प्रकार हो सकते हैं-

Also Read

More News

बहुत अधिक थकान महसूस होना

बार-बार प्यास लगना

हाथों-पैरों में दर्द

बहुत अधिक भूख लगना

स्किन का रंग बदलना, स्किन पर खुजली महसूस करना

ब्लड शुगर लेवल का रिकॉर्ड कैसे रखा जाता है?

ग्लूकोमीटर और लैब टेस्ट की मदद से खून के सैम्पल्स की जांच की जाती है। इसमें दिन के अलग-अलग समय पर रक्त में ग्लूकोज के स्तर की जांच की जाती है। खाली पेट ब्लड शुगर लेवल और नाश्ता करने के बाद ब्लड शुगर लेवल टेस्ट करना सबसे जरूरी टेस्ट हैं। वहीं,एचबीए1सी टेस्ट भी डायबिटीज मरीजों के लिए  बहुत महत्वपूर्ण है।

डायबिटीज में एचबीए1सी लेवल कितना होना चाहिए?

यह टेस्ट रक्त में ग्लूकोज के स्तर की जांच का सबसे अच्छा तरीका है। दरअसल,एचबीए1सी टेस्ट के रिजल्ट्स की मदद से एक साथ 3 महीनों का ब्लड शुगल लेवलऔर उसमें होनेवाले उतार-चढ़ाव को समझने में मदद होती है। जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है उन्हें साल में कम से कम 2 बार एचबीए1सी टेस्ट कराने की सलाह जरूर दी जाती है।

आमतौर पर नॉन-डायबिटिक लोगों में एचबीए1सी लेवल 5 से 6 % के बीच होता है। अगर आपके रक्त की जांच में HbA1c टेस्ट की रेंज 6.0% से नीचे है तो आपको डायबिटीज नहीं है।

वहीं, डायबिटीज के मरीजों में HbA1c टेस्ट की रेंज 6.5% से ज्यादा होती है। लेकिन, 6-5 % के बीच की रेंज नॉर्मल मानी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जबकि प्री-डायबिटीज लोगों में HbA1c टेस्ट की रेंज 6.0% से 6.5% तक नॉर्मल मानी जाती है।