
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 21, 2022 2:21 PM IST
Your muscles produce creatinine as a waste product during usual, everyday actions. Dr Sujit Chatterjee, CEO Dr L H Hiranandani Hospital shares that less creatinine will be eliminated in urine if there is an issue with your kidneys.
क्रिएटिनिन हमारे शरीर एक ऐसा उत्पाद है जो ज्यादातर मांसपेशियों के टूटने से बनता है। बता दें कि हर किसी के खून में क्रिएटिनिन की होता है। बता दें हमारे शरीर में ज्यादातर क्रिएटिनिन को ब्लड सर्कुलेशन को किडनी के जरिये फिल्टर किया जाता है। हमारे खून में क्रिएटिनिन की मात्रा स्थिर रहती है। क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ स्तर किडनी को खराब कर सकता है। शरीर में मिलने वाला ज्यादातर क्रिएटिनिन का ही रूप है, जो कि एक नेचुरल रसायन होता है। क्रिएटिनिन का स्तर शरीर में कम होना चाहिए, वरना इसका खामियाजा काफी बड़ा भुगतना पड़ सकता है।
बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन सीधा किडनी पर असर करता है। इससे ना तो किसी उम्र का लेना देना होता है, और नहीं जेंडर और शरीर से। हर किसी के शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर अलग-अलग होता है। पुरुषों में 0.6 से लेकर 1.2 मिलीग्राम होता है। वहीं महिलाओं में 0.5 से 1.0 मिलीग्राम क्रिएटिनिन होना जरूरी है। बात अगर किशोर की करें तो उनमें 0.5 से लेकर 1.0 मिलीग्राम क्रिएटिनिन का स्तर होना जरूरी है। बच्चों में 0.3 से 0.7 मिलीग्राम क्रिएटिनिन का स्तर होना जरूरी है ।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्रिएटिनिन के लेवल को कंट्रोल करने या कम करने के लिए आपको उचित कदम उठाने की जरूरत है । जिससे किडनी को खतरा ना हो। अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा ज्यादा हो तो बिना देर किये जल्द से जल्द इसकी जांच करना सबसे ज्यादा जरूरी है। वैसे तो इसे कंट्रोल करने के कई तरीके हैं, लेकिन उससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि, ऐसे कौन से लोग हैं जिन्हें जांच की सबसे पहले जरूरत है। जिनकी किडनी भी सबसे पहले प्रभावित होने का डर है।
शरीर के अंदरूनी कारकों की वजह से क्रिएटिनिन का स्तर अक्सर बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं की मानें तो, शरीर को ज्यादा से ज्यादा काम करने की आदत डालनी चाहिए। ताकि शरीर के सारे हिस्से बेहतर तरीके से काम कर सकें। इस तरह से ब्लड सर्क्युलेशन भी सही रहेगा। लेकिन इसके बाद भी अगर क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है, तो डॉक्टर कुछ दवा और उपचारों की मदद से इसे कम करने की सलाह देते हैं क्रिएटिनिन ये उपचार क्या हैं चलिए जान लेते हैं।
पोषक तत्वों में प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। जिसकी जरूरत शरीर को भी होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन क्रिएटिनिन के स्तर को बढ़ा सकता है। अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया है तो तुरंत प्रोटीन का सेवन कम कर दें।
फाइबर हमारे पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे दैजेष्ण बेहतर बना रहता है। शोधकर्ताओं की मानें तो फाइबर का ज्यादा सेवन करने से बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फल, सब्जी, बीन्स, दालें और स्प्राउड्स में क्रिएटिनिन की अच्छी मात्रा होती है।
हर इंसान को हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिने की सलाह दी जाती है। क्योंकि जरूरत से कम पानी पीने से शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढने लगता है क्रिएटिनिन जो काफी खतरनाक है क्रिएटिनिन अगर आप किडनी की किसी समस्या से ग्रसित हैं तो, मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं । इससे बचने के लिए आप तरल पदार्थ के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ।
ज्यादा नमक सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है। जो सीधा किडनी पर असर करती है। इस वजह से क्रिएटिनिन का स्तर भी बढ़ जाता है। आप कम नमक का सेवन करने की कोशिश करें। एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा नमक का एवं भूलकर भी नहीं करना चाहिए।