Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कितने साल की उम्र में हार्ट अटैक आता है? डॉक्टर से जानें दिल के दौरे पड़ने के शुरुआती लक्षण

आज के समय में लोगों को हार्ट अटैक कम उम्र में ही आ रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर किस साल में हार्ट अटैक आता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में-

कितने साल की उम्र में हार्ट अटैक आता है? डॉक्टर से जानें दिल के दौरे पड़ने के शुरुआती लक्षण
Heart Attack Age
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Subhash Chandra

Written by Kishori Mishra |Updated : April 6, 2026 10:34 AM IST

हार्ट अटैक यानि दिल का दौरा एक ऐसी समस्या है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सही से नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से धमनियों में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने लगता है, जिससे हार्ट की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। आज के  समय में यह परेशानी न सिर्फ बुजुर्गों को हो रही हैं, बल्कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा देखे जा रहे हैं। दिल्ली के BLK-Max Super Specialty Hospital में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी (Cardiology & Structural Heart Disease) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र का कहना है कि हार्ट अटैक अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। अब यह युवाओं में भी काफी ज्यादा देखा जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस विषय के बारे में

किस उम्र में आता है हार्ट अटैक?

डॉक्टर का कहना है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में इसका जोखिम अभी भी सबसे अधिक होता है, लेकिन अब डॉक्टर 30 की उम्र के लोगों, यहां तक कि 20 के आखिरी वर्षों में भी हार्ट अटैक के मामले देख रहे हैं। कई बार ये बिना तेज सीने के दर्द के, चुपचाप भी हो सकते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हैं, खराब जीलनशैली, बढ़ता तनाव, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते मामले हो सकते हैं। -

हार्ट अटैक कब हो सकता है? - When can a heart attack happen?

डॉक्टर का कहना है कि कुछ समय पहले तक, हार्ट अटैक को आमतौर पर 60 साल के बाद की समस्या मानी जाती थी, लेकिन आज के समय में इसका वास्तविक खतरा 35 साल के बाद बढ़ने लगता है, और अधिकतर लोगों को पहला बार हार्ट अटैक 30 के आखिरी वर्षों से लेकर 50 की उम्र के बीच होता है। पुरुषों में यह जोखिम थोड़ा पहले शुरू हो सकता है, जबकि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद यह तेजी से बढ़ता है। कुछ मामलों में, 20 साल के लोग भी हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं। यह परेशानी उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है, जिनके परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास हो, धूम्रपान करते हों, मोटापा हो, बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हो या लंबे समय से डायबिटीज हो।

Also Read

More News

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

हार्ट अटैक के कुछ शुरुआती लक्षण निम्न हैं-

  1. हार्ट अटैक का पहला यानि शुरुआती लक्षण सीने में दर्द हो सकता है,  लेकिन ध्यान रखें कि हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता है।
  2. कई लोगों को सीने के बीच में भारीपन, जकड़न या दबाव महसूस होता है, जो कुछ मिनटों तक आ-जा सकता है।
  3. सीने में दर्द बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े, पीठ या दोनों हाथों तक फैल सकता है।
  4. इसके साथ सांस फूलना, पसीना आना, चक्कर आना, मतली (उल्टी जैसा महसूस होना) या असामान्य थकान भी हो सकती है।
  5. कुछ लोगों मुख्य रूप से महिलाएं, बुजुर्ग और डायबिटीज के मरीज को तेज सीने का दर्द महसूस नहीं होता। इसके बजाय उन्हें अचानक से थकान महसूस होती है।
  6. साथ ही हल्की-सी घबराहट, थोड़ी मेहनत में सांस फूलना, पेट के ऊपरी हिस्से में असहजता या सीने में अजीब-सा भारीपन महसूस कर सकते हैं।

अगर ये लक्षण अचानक शुरू हों या गतिविधि के साथ बढ़ें, तो इन्हें हार्ट अटैक का संकेत मानकर तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें।

हार्ट को सुरक्षित रखने के क्या तरीके हैं?

अगर आपको हार्ट अटैक का खतरा है, तो आपको समय से पहले सतर्क होने की जरूरत है। आइए जानते हैं हार्ट को सुरक्षित किस तरह रखें-

  • लगभग 30 साल की उम्र से नियमित स्वास्थ्य जांच कराना शुरू करें, ताकि हाई ब्लड प्रेशर, शुगर या कोलेस्ट्रॉल का समय रहते पता चल सके।
  • रोजाना करीह 30 मिनट पैदल चलें या कोई हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
  • ज्यादा फल और सब्जियां खाएं।
  • नमक और जंक फूड का कम से कम सेवन करें।
  • धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।
  • तनाव को नियंत्रित रखेंय़
  • लंबे समय तक बैठे रहने से बचना
  • पर्याप्त पानी पीना और वजन को संतुलित रखना भी जरूरी है, इत्यादि।

इसके साथ ही ध्यान रखें कि अगर आपको कभी भी सीने में असहजता या ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हों, तो इंतजार न करें और घरेलू उपायों पर भरोसा न करें। इस स्थिति में तुरंत इमर्जेंसी सलाह लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सीने में दर्द और भारीपन हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
  • हार्ट अटैक अब बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रहा।
  • आज के समय में 30 की उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक आ रहे  हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।