आर्टरी ब्लॉक होने का क्या मतलब होता है? डॉक्टर ने बताया कैसे कर सकते हैं ठीक

Blocked Arteries Ke Liye Upay क्या आप जानते हैं कि आर्टरीज का ब्लॉक होने का क्या मतलब है? आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने ने विस्तार से बताया कि यह क्या होता है और कैसे ठीक किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 26, 2025 2:52 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Akshay Budhraja

Arteries Blockage Ke Liye Ayurvedic Tips: आपने यह वाक्य जरूर सुना होगा कि फलां व्यक्ति की धमनियां ब्लॉक होने के कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ये धमनियां ब्लॉक होने का क्या मतलब होता है और यह कैसे ब्लॉक हो जाती हैं? यह बहुत ही आम सवाल है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को विस्तार से पता होता है। सभी ने बस इस टर्म के बारे में सुना होता है लेकिन इसका मतलब बहुत ही कम लोगों को पता होता है।

इसलिए आज हम इसी विषय पर बार करेंगे और आपको बताएंगे कि आखिर 'आर्टरी ब्लॉक होने का क्या मतलब होता है?'आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने ने इस विषय पर अपनी जानकारी शेयर की है, जो आप और हम सभी लोगों के लिए जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। डॉक्टर ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो के माध्यम से शेयर की है। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर ने क्या कहा।

आर्टरीज ब्लॉकेज होने के बारे में क्या बोले डॉक्टर?

डॉक्टर ने बताया कि 'आर्टरीज का ब्लॉक होने का मतलब है ब्लड फ्लो स्लो और हार्ट पर एक्स्ट्रा लोड।' थोड़ा विस्तार से समझें तो जब धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रोल और कैल्शियम आदि पदार्थ जमा हो जाते हैं तो ब्लड फ्लो कम हो जाता है और रुकने लगता है। आगे चलकर यह दिल से जुड़ी समस्याओं को पैदा करता है। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि 'सही एक्सरसाइज, सही फूड आर्टरीज को नेचुरली क्लीन करने में हेल्प करते हैं।'

सबसे पहला तरीका है ब्रिस्क वॉकिंग

डॉक्टर ने पहला तरीका ब्रिक्स वॉक करने का बताया है। उन्होंने वीडियो ने शेयर किया कि 'रोजाना 20-30 मिनट की वॉकिंग ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव करती है। और आर्टरीज में जमा हुआ फैट धीरे-धीरे मेल्ट होने लगता है।' बता दें कि ब्रिस्क वॉकिंग में व्यक्ति आम स्पीड से थोड़ा तेज गति से चलना होता है।

दूसरा तरीका है काल्फ रेज क्या होता है

काफ हमारे घुटने के नीचे का वो पिछला हिस्सा होता है जहां अधिक मसल होती है। डॉक्टर ने बताया कि 'काल्फ मसल्स को सेकंड हार्ट बोला जाता है। यह ब्लड को ऊपर पंप करते हैं, लेग वेनिस की जेमिंग कम होती है और बीपी व सर्कुलेशन दोनों भी इम्प्रूव होते हैं।'

तीसरा है डीप ब्रीदिंग

ब्लॉक आर्टरीज को रिवर्स करने के लिए डॉक्टर ने बताया कि 'अनुलोम विलोम करें, ये लंग्स को फुल एक्सपेंड करता है, ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाता है और हार्ट को काम (Calm) करता है। स्ट्रेस कम होता है और आर्टरीज रिलेक्स होती है।'

इसके बाद डॉक्टर ने फूड की बात की

उन्होंने बताया कि एक रोजाना एक लहसुन की कली खाने से खून पतला होता है और आर्टरीज ब्लॉकेज कम करने में मददकरता है। इसके अलावा आनार, फ्लैक्स सीड्स, अखरोट और हरी पत्तेदार सब्जियां भी ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करते हैं। ब्लॉक आर्टरीज को रिवर्स करना मुश्किल नहीं बस डेली मूवमेंट, हार्ट फ्रेंडली फूड्स जरूरी होते हैं। 

Highlights

  • आर्टरीज का ब्लॉकेज होने का मतलब है ब्लड फ्लो स्लो और हार्ट पर एक्स्ट्रा लोड।
  • रोजाना 20-30 मिनट की वॉकिंग ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव करती है। 
  • लहसुन की कली खाने से खून पतला होता है और आर्टरीज ब्लॉकेज कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

नसों में ब्लॉकेज के लक्षण क्या हैं?

नसों में ब्लॉकेज हो जाने के कारण हाथों-पैरों में झुनझुनी, सुन्नता, कमजोरी और तेज दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

हार्ट पेशेंट को कितना पैदल चलना चाहिए?

हार्ट पेशेंट को नियमित रूप से 30-35 मिनट की वॉक जरूर करना चाहिए। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

हार्ट पेशेंट को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।

हेल्दी हार्ट के लिए क्या खाएं?

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source