सर्दियों में बार-बार पेशाब क्यों आता है? जानें इसके पीछे के कुछ गंभीर कारण

Causes of urinating frequently in winter : सर्दियों के मौसम में हर किसी को बार-बार यूरिन जाने की समस्या होती है। हालांकि, यह सामान्य होने के साथ-साथ कुछ मामलों में भी गंभीर भी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 18, 2025 1:20 PM IST

Reasons for increased urination in winter : सर्दी का मौसम वैसे तो कुछ लोगों का पसंदीदा होता है, लेकिन इस मौसम में वायरल इंफेक्शन, कमजोर इम्यूनिटी, सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या भी बनी रहती है। इसके अलावा, सर्दियों में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी होती है, खासकर रात को। हालांकि, सर्दियों में रात को अपने बिस्तर से निकलना बहुत खराब लगता है, इससे ठंड तो लगती ही है, साथ ही नींद भी खराब होती है। वैसे तो सर्दियों में बार-बार पेशाब आना बहुत आम है और यह सभी के साथ होता है। हालांकि, कई बार पेशाब का बार-बार आना किसी बीमारी का कारण भी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में ज्यादा पेशाब आने के क्या कारण होते हैं और ये किसी गंभीर समस्या का कारण कब बन सकते हैं।

सर्दियों में बार-बार यूरिन आने के कारण

तापमान और ब्लड सर्कुलेशन

सर्दियों के मौसम में बॉडी में गर्माहट बनी रहे, इसलिए ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। इससे शरीर का तापमान को बना रहता है, लेकिन हार्ट का काम बढ़ जाता है और वह तेजी से पंप करने लगता है। साथ ही जब ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, तो लिवर और किडनी का काम भी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से ब्लड भी फिल्टर होता है और किडनी भी टॉक्सिन्स को फिल्टर करती रहती है, जिसकी वजह से यूरिन ब्लैडर बार-बार भर जाता है और बार-बार पेशाब जाने का प्रेशर बनता है।

पसीना कम आना

सर्दियों में बार-बार यूरिन आने का एक अन्य कारण होता है पसीने का ना आना। दरअसल, गर्मियों में थोड़ा सा काम करने पर भी बॉडी पसीना-पसीना हो जाती है, ऐसे में यूरिन कम आता है। जबकि सर्दियों में पसीना कम आने की वजह से बॉडी में पानी जमा हो जाता है, जो सिर्फ पेशाब के जरिए ही बाहर निकलता है।

ठंड लगने की वजह से भी बार-बार आ सकता है यूरिन

सर्दियों में अगर आप सामान्य हैं, तो नॉर्मली बार-बार पेशाब आने की समस्या भी ढाई से 3 घंटे बाद ही होती है। मतलब अगर आपको लग रहा है कि आपको यूरिन ज्यादा आ रहा है, तो यह भी सिर्फ ढाई से तीन घंटे के अंतराल पर हो सकता है। हालांकि, अगर आपको हर एक घंटे या फिर बहुत कम समय में ही फिर से पेशाब का प्रेशर लगता है, तो यह ठंड लगने की वजह से हो सकता है। ठंड लगने पर अक्सर बार-बार पेशाब का प्रेशर तो बनता है, लेकिन यूरिन या तो कम ही आता है या फिर कुछ ड्रॉप्स ही आती है।

सर्दियों में बार-बार यूरिन आने के अन्य कारण

तो ये तो थे सर्दियों में बार-बार यूरिन आने के सामान्य कारण। हालांकि, कुछ गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं, जिनकी वजह से आपको ये समस्या हो सकती है। ये कारण निम्न प्रकार हैं-

यूटीआई का होना- जब मूत्र पथ में इन्फेक्शन हो जाता है, तो इस समस्या को यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन कहते हैं। इस समस्या में बार-बार पेशाब की समस्या, यूरिन पास करते समय जलन और यूरिन में बदबू महसूस होती है। यह ठंड में कम पानी पीने की वजह से भी हो सकता है।

डायबिटीज- जिन लोगों को डायबिटीज होती है, उन्हें भी बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, क्योंकि ब्लड शुगर के हाई होने की वजह से किडनी ग्लूकोज फिल्टर करती है, जिससे ज्यादा यूरिन बनता है। यह रात के समय ज्यादा होता है।

किडनी की समस्या- अगर आपकी किडनी डैमेज हो रही है, तो यह भी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकती है।

Highlights

  • किडनी में खराबी के कारण बार-बार पेशाब आता है।
  • यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में कुछ लोगों को बार-बार पेशाब आता है।
  • पसीना कम आने के कारण बार-बार पेशाब आ सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source