दिमाग में सूजन होने पर दिखाई देते हैं ये 4 बदलाव, सिरदर्द के साथ उल्टी भी करती है परेशान

meningitis symptoms in hindi : ऐसा नहीं है कि मेनिनजाइटिस रोग अचानक होता है बल्कि इस संक्रमण के रोगी के शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जो उसे रोजमर्या के काम में परेशान करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 12, 2022 9:36 PM IST

meningitis symptoms in hindi : मेनिनजाइटिस (meningitis), जिसे दिमागी बुखार के रूप में भी जाना जाता है, वायरस, बैक्टीरिया, कवक, परजीवी जैसी चीजों से फैलने वाला एक संक्रमण है, जो व्यक्ति के मस्तिष्क में सूजन का कारण बनता है। ये संक्रमण बहुत ही घातक होता है क्योंकि संक्रमण के शिकार व्यक्ति के मष्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा करने वाली मेंब्रेन में बहुत ज्यादा सूजन हो जाती है। ऐसा नहीं है कि मेनिनजाइटिस रोग अचानक होता है बल्कि इस संक्रमण के रोगी के शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जो उसे रोजमर्या के काम में परेशान करते हैं।

इस बीमारी के शिकार ज्यादातर लोग इसके लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, जिसकी वजह से ये बुखार दिमाग पर चढ़ जाता है और जानलेवा साबित होता है। इसलिए जरूरी है कि लक्षणों को बेहतर तरीके से पहचाना जाए और समय पर इलाज कराया जाए। आइए जानते हैं इस जानलेवा रोग के ऐसे लक्षण, जो आपके रोजमर्या के काम में बाधा पैदा करते हैं।

मेनिनजाइटिस के लक्षण (meningitis symptoms in hindi)

1- बुखार (Fever in meningitis)

जैसा कि हमने आपको बताया कि मेनिनजाइटिस एक प्रकार का दिमागी बुखार है, जिसके गंभीर लक्षणों में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाला लक्षण है अचानक बुखार आना। इस स्थिति में बच्चे को तेज बुखार के साथ कंपकंपी महसूस होती है और उसे ठंड लगती है। मेनिनजाइटिस में संक्रमित व्यक्ति के शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है, जो वापस सामान्य होने में बहुत वक्त लेता है। अगर बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है तो उसे डॉक्टर के पास ले जाने की जरूरत है।

2-तेज सिरदर्द (Headache in meningitis)

मेनिनजाइटिस में संक्रमित व्यक्ति को आमतौर पर होने वाले सिरदर्द की तुलना में बहुत तेज सिरदर्द होता है। इस स्थिति में रोगी के लिए सिरदर्द से निपटना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस दौरान उसे असहनीय पीड़ा होती है। सिर में होने वाला ये दर्द मरीज की गर्दन तक को प्रभावित कर सकता है। हालांकि सिर में दर्द होने की वजह से रोगी का इस ओर ध्यान नहीं जाता है।

3-एक चीज दो दिखाई देना (Blurred Vision in hindi)

मेनिनजाइटिस में संक्रमित व्यक्ति को आमतौर पर देखने में परेशानी होती है। दरअसल पीड़ित व्यक्ति को इस दिमागी बुखार में ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है, जिसकी वजह से उसे धुंधला-धुंधला दिखाई देता है।

4-पेट से जुड़ी समस्या (Stomach disorder in hindi)

मेनिनजाइटिस में संक्रमित व्यक्ति को आमतौर पर भूख लगना बंद हो जाती है या फिर उसकी भूख बहुत कम हो जाती है। भूख न लगने के साथ-साथ रोगी को लगातार मतली, पेट दर्द और उल्टी की समस्या भी रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source