
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By: Dr.Surakshith TK
Gastroesophageal reflux disease
What is GERD : क्या आपको खाना खाने के बाद ऐसा लगता है कि खाना वापस गले तक आ रहा है या खट्टा पानी मुंह में आ रहा है? अगर हाँ, तो यह आमतौर पर गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिज़ीज़ (GERD) के कारण हो सकता है। यह एक सामान्य लेकिन उपेक्षित समस्या है, जो कई बार गंभीर रूप भी ले सकती है। इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में सीनियर कंसल्टेंट - गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और हेपेटोलॉजी के डॉ सुरक्षित टी. के से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
GERD एक पाचन संबंधी विकार है जिसमें पेट का एसिड और कभी-कभी खाना भी, इसोफेगस (जिसे हिंदी में 'अन्ननली' कहा जाता है) में वापस आ जाता है। अन्ननली एक लंबी ट्यूब होती है जो मुंह को पेट से जोड़ती है।
पेट और अन्ननली के बीच एक लोअर एसोफैगियल स्फिंक्टर (LES) नाम की मांसपेशी होती है जो सामान्यतः खाना नीचे जाने देती है और फिर बंद हो जाती है। जब यह स्फिंक्टर कमजोर हो जाता है या समय से पहले खुल जाता है, तो पेट का एसिड ऊपर की ओर लौट आता है, जिससे जलन और उल्टी जैसा एहसास होता है।
अगर आपको बार-बार खाने के बाद खाना मुंह में वापस आने जैसा महसूस होता है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह GERD का संकेत हो सकता है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है। सही खान-पान और जीवनशैली से इस समस्या से बचा जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।