
Also Read
खाली पेट और भरे पेट इतना रहेगा ब्लड शुगर लेवल तो नहीं पड़ेगा स्ट्रोक और हार्ट अटैक! एक्सपर्ट से जानें बचाव के सटीक उपाय
क्या आप जानते हैं कि हमारे देश समेत दुनियाभर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से रोजाना कितने लोग मरते हैं? भले ही कोविड के दिनों में इनकी संख्या आपको कम लग रही हो लेकिन इनसे मरनों की संख्या दूसरी बीमारी से सबसे ज्यादा रहती है। इन रोग से जान गंवाने वाले लोगों की मौत के पीछे ढेर सारे कारण हो सकते हैं लेकिन एक अध्ययन में ये सामने आया है कि वे डायबिटीज रोगी, जिन्हें स्ट्रोक हुआ है अगर वह शरीर में ब्लड शुगर का लेवल हेल्दी रखते हैं तो उन्हें भविष्य में स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी वास्कुलर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
मेडिकल जर्नल 'न्यूरोलॉजी' में प्रकाशित शोध के निष्कर्षों पर प्रकाश डालते हुए दक्षिण कोरिया स्थित सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के एमडी, पीएचडी और अध्ययन के मुख्य लेखक मून-कू हान का कहना है कि हम जानते हैं कि डायबिटीज होने से जीवन में स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है।"
जब ये बात हमने भारतीय डॉक्टरों ने जाननी चाही तो डायबिटीज के कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक से होने के खतरे के बारे में सही जानकारी मिली। धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल के न्यूरोलॉजी, सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमित श्रीवास्तव ने ब्लड शुगर से स्ट्रोक और हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे के बीच संबंध के बारे में जरूरी जानकारी दी। आइए जानते हैं कैसे बढ़ा हुआ ब्लड शुगर आपको इन दो रोगों का शिकार बना सकता है।
गंभीर रूप से बढ़ी हुई ब्लड शुगर डायबिटीज मेलिटस में तब्दील हो सकती है, और यह स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक का प्रमुख कारण बन सकती है।
स्ट्रोक और हार्ट हार्ट अटैक दोनों के केसज़ में हाइपरटेंशन व डायबिटीज, अक्सर ये दो मुख्य कारण होते हैं।
बीपी 120 सिस्टोलिक के आस पास और 80 एमएम एचजी डायास्टोलिक के आस पास होना चाहिए जिसमें मामूली फर्क ही होना चाहिए।
ब्लड शुगर 100 एमजी/डीएल खाली पेट और 150- 160 एमजी/डीएल भोजन के बाद। इस संतुलन को बनाये रखने का प्रयास करें।
1-नियमित उचित मात्रा में व्यायाम करें, शरीर को सक्रिय रखें।
2-कम से कम 10, 000 कदम रोज़ाना चलें।
3-कार्बोहायड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें।
4-जंक फ़ूड से दूरी बनाएं ।
5-अपने ब्लड शुगर लेवल को लगातार चेक करते रहें ।
6-रात के समय ख़ास तौर पर थोड़ी थोड़ी मात्रा में भोजन लें।