हार्टबर्न होने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

ऐसे कई फूड्स हैं, जो हार्ट बर्न को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए आपको आज से ही इनसे दूरी बना लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 5, 2023 6:27 PM IST

Heartburn me kya karna chahiye: हार्ट बर्न या सीने में जलन होना एक बहुत ही समस्या है। इसका सामना अक्सर लोगों द्वारा किया जाता है। कई बार लोग इसे हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या समझते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्ट बर्न और हृदय स्वास्थ्य के बीच कोई संबंध नहीं होता है। हार्ट बर्न की समस्या तब देखने को मिलती है, जब हमारे पेट में मौजूद एसिड वापस ऊपर की ओर जाने लगता है या रिफ्लक्स बन जाता है। यह हमारी अन्नप्रणाली यानी मुंह और पेट को जोड़ने वाली नली में जलन पैदा करता है। हार्टबर्न की समस्या कुछ फूड्स के सेवन के कारण हो सकती है। ऐसे कई फूड्स हैं, जो हार्ट बर्न को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए आपको आज से ही इनसे दूरी बना लेनी चाहिए। वहीं कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो हार्टबर्न के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। हार्टबर्न होने आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

हार्टबर्न होने पर क्या करें और क्या नहीं- Do's And Don't During Heartburn

अधिक खाने से बचें

अधिक खाने से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। भले ही भोजन कितना भी स्वाद क्यों न हो। अगर आप पेट भरने के बाद भी लगातार खाते रहते हैं, तो इससे सीने में जलन हो सकती है। इसलिए जरूरत के अनुसार और कम मात्रा में ही खाएं।

जल्दी-जल्दी खाने से बचें

अक्सर हम देखते हैं कि लोग बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं। वे भोजन को ठीक से चबाने की बजाए जल्दबाजी में बस सीधा निगल लेते हैं। इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता है और हार्ट बर्न को ट्रिगर करता है।

हाई फैट वाले फूड्स खाने से बचें

ज्यादा फैट वाले फूड्स जल्दी नहीं पचते हैं और ये पेट में लंब समय तक रहते हैं। ये समय तक पेट में रहेंगे आपको उतनी ही असुविधा महसूस होगी।

भोजन पकाने के लिए कम तेल का प्रयोग करें

कोशिश करें कि खाना कम तेल में पकाएं। फूड्स को डीप फ्राई करने से बचें, मुमकिन हो तो बेक कर लें। मीट पकाते समय मांस से चर्बी निकाल दें। इससे हार्टबर्न को शांत करने में मदद मिलेगी।

खट्टे फूड्स के सेवन से बचें

हार्टबर्न होने पर टमाटर, खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर और नींबू आदि सीने में जलन का कारण बन सकते हैं। खासकर, अगर आप इनका खाली पेट सेवन करते हैं। आप सलाद की ड्रेसिंग और अन्य व्यंजनों में इनका प्रयोग कर सकते हैं।

कम एसिड वाले फूड्स खाएं

ऐसे फल और सब्जियां चुनें जिनमें एसिड की मात्रा बहुत कम होती है। यह आपके पेट को रिलैक्स करने में मदद करता है।

कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन न करें

चाय-कॉफी या अन्य एनर्जी और सोडा ड्रिंक आदि में कैफीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इनका सेवन करने से हार्टबर्न की समस्या बढ़ती है।

हेल्दी ड्रिंक्स पिएं

हर्बल चाय, दूध और सादा पानी आदि  का सेवन करने से सीने की जलन कम होती है और आपकी सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।

चॉकलेट न खाएं और मसालों से परहेज करें

चाय-कॉफी की तरह इसमें भी कैफीन होता है, इसलिए इससे परहेज करने में ही समझदारी है। अधिक तीखा और मसालेदार भोजन हार्टबर्न के लक्षणों को गंभीर कर सकता है। इससे सीने में जलन अधिक बढ़ सकती है।

अपने ट्रिगर को ट्रैक करें

जरूरी नहीं है कि आपको हल्का मसालेदार भोजन करने से हार्टबर्न की समस्या हो, क्योंकि अलग-अलग लोगों में इसके ट्रिगर अलग-अलग हो सकते हैं। नोट करें कि आपको क्या खाने के बाद सीने में जलन महसूस होती है।

भोजन के बाद च्विंगम चबाएं

ऐसा करने से मुंह में लार बनती रहती है। इससे पेट में मौजूद अतिरिक्त लिक्विड एसिड को बेअसर करने में मदद मिलती है।

स्वस्थ आदतें अपनाएं

भोजन के तुरंत बाद न लेटने से बचें। कोशिश करें कि डिनर सोने से 3 घंटे पहले कर लें। स्मोकिंग और शराब के सेवन भी सीने में जलन हो सकती है, इनसे बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.