
Also Read
What is the difference between HIV and AIDS : आज भी दुनिया में एचआईवी और एड्स (HIV & AIDS) को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम फैला हुआ है। कई लोग आज भी दोनों शब्दों को एक ही बीमारी मानते हैं। 1 दिसंबर को जब वर्ल्ड एड्स डे मनाया जा रहा है, तब इस सवाल का जवाब जानना और भी अहम हो जाता है। वर्ल्ड एड्स डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे है एचआईवी और एड्स में क्या अंतर होता है?
मॉडल टाउन स्थित यथार्य हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. संजय गुप्ता के अनुसार, एचआईवी और एड्स एक दूसरे से काफी अलग होते है। एचआईवी एक वायरस है, जबकि एड्स उस वायरस के कारण होने वाला आखिरी और सबसे गंभीर चरण है। अगर किसी व्यक्ति में एचआईवी का पता समय पर चल जाए, तो उसकी जिन्दगी बिल्कुल सामान्य तरीके से जी जा सकती है और एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति को एड्स तक पहुचने से भी बचाया जा सकता है।
मायो क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, Human Immunodeficiency Virus (मानव प्रतिरक्षा अपक्षय वायरस) एक ऐसा वायरस है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। यह खासकर CD4 कोशिकाओं (T-lymphocytes) पर हमला करता है।
किसी व्यक्ति को कई कारणों से एचआईवी हो सकता है। इसमें शामिल है
1. संक्रमित व्यक्ति के साथ अनसेफ सेक्स
2. एचआईवी से संक्रमित खून या सुई का उपयोग करने से
3. मा से बच्चे में गर्भावस्था, डिलीवरी या स्तनपान के दौरान
4. संक्रमित ब्लेड का इस्तेमाल करने से।
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. सजय गुप्ता बताते है कि सही समय पर HIV का इलाज (ART थेरेपी) शुरू कर दिया जाए तो व्यक्ति कभी भी AIDS स्टेज में नहीं पहुंचता है। लेकिन एचआईवी का सही समय पर इलाज न कराया जाए, तो ये गंभीर बीमारी का रूप लेकर जानलेवा भी साबित हो सकता है।
वर्ल्ड एचआईवी डे पर डॉक्टर कहते है कि आधुनिक भारत मे समाज में HIV से जुड़े डर और मिथकों को खत्म करना जरूरी है, ताकि लोग समय पर टेस्ट कराएं, इलाज शुरू करें और भेदभाव खत्म हो।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।