Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोविड की दूसरी लहर ने भारत को बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित किया है। रोजाना के 4 लाख से भी ऊपर केस आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि 1.36 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि 24 लाख लोग आज भी जीवन और मौत के बीच का संघर्ष कर रहे हैं। कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं तो कुछ लोग घर से ही अपना इलाज कर रहे हैं।
इस बार गंभीर कोविड केसेज में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत अधिक हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है लेकिन घर पर भी बहुत से लोग खुद को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडरों की सहायता से ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह काम करता है। वह मास्क और नेस़ल ट्यूब के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई करता है। ऑक्सीजन सिलेंडर को दोबारा भरवाने की जरुरत होती है जबकि कंसंट्रेटर बिजली की सहायता से 24 घंटे काम कर सकता है। दो प्रकार के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर होते हैं जिनके नाम हैं कंटीन्यूअस पल्स और फ्लो। फ्लो कंसंट्रेटर एक मिनट में एक बहाव से तब तक ऑक्सीजन देता है जब तक वह बंद न किया जाए। पल्स कंसंट्रेटर मरीज के ब्रीदिंग पैटर्न को समझता है और जब वह इनहेलेशन डिटेक्ट करता है तब ऑक्सीजन देना शुरू कर देता है।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीजन सिलेंडर के मुकाबले एक आसानी से उठाया जा सकने वाला और पोर्टेबल ऑप्शन है। हालांकि आपको यह बात जान लेनी चाहिए कि कंसंट्रेटर उन मरीजों के लिए प्रयोग नहीं किए जाने चाहिए जो बहुत गंभीर स्थिति में है क्योंकि यह एक मिनट में केवल 5 से 10 लीटर ऑक्सीजन ही दे पाता है और इतनी ऑक्सीजन किसी भी गंभीर मरीज के लिए पर्याप्त नहीं होगी।
जब किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल 92 से नीचे चला जाता है तो उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से अतिरिक ऑक्सीजन सप्लाई प्रदान करनी चाहिए। लेकिन अगर अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद भी मरीज की हालत खराब होती जा रही है तो आपको उन्हें अस्पताल में तुरंत भर्ती करवा देना चाहिए।
आप ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रयोग अपनी उपलब्धता के हिसाब से कर सकते हैं। अगर मरीज अधिक गंभीर नहीं है तो आप दोनों में से किसी भी एक ऑप्शन का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन अगर अधिक गंभीर है तो आप कंसंट्रेटर का प्रयोग न करें। अगर सिलेंडर का प्रयोग करने के बाद भी मरीज ठीक नहीं हो रहा है तो उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जाए।