
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 4, 2022 7:01 AM IST
Exercising in morning in diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Controlling blood sugar level) में रखना महत्वपूर्ण है और इसके लिए डाइट के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज (benefits of regular exercise in diabetes) करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अधिकांश डायबिटिक्स सुबह या शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं उसके बाद अपनी दिनचर्या की शुरूआत करते हैं। लेकिन, एक नयी स्टडी की मानें तो सुबह के समय की जाने वाली यह एक्सरसाइज डायबिटिक्स (diabetics) के किसी काम की नहीं। इस नयी स्टडी में दावा किया गया है कि डायबिटीज में सुबह कसरत करने से कोई लाभ नहीं होता। (Exercising in morning in diabetes in Hindi)
जर्मल डायबेटोलोजिया ( Journal Diabetologia) में प्रकाशित होने वाली इस स्टडी में कहा गया है कि, दोपहर के समय या शाम को की जानेवाली वर्कआउट ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्र्भाव डालती है। लीडेन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर, लीडेन, नीदरलैंड्स (Department of Clinical Epidemiology, Leiden University Medical Center, Leiden, the Netherlands)
के वैज्ञानिकों द्वारा की गयी इस स्टडी के प्रमुख लेखक डॉ. जेरोन वैन डेर वेल्डे (Dr Jeroen van der Velde ) ने कहा कि, इस स्टडी के परिणाम दर्शाते हैं कि सुबह की बजाय दिन के अन्य समयों पर की गयी एक्सरसाइज डायबिटिक्स के शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) से जुड़े बेहतर रिजल्टस दिखायी देते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि भविष्य में की जाने वाली स्टडीज में यह पता लगाने के प्रयास करने चाहिए कि टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) में क्या सचमुच एक्सरसाइज करने से लाभ होता है।
स्टडी के दौरान उपलब्ध डेटा की मदद से यह निष्कर्ष निकाला गया कि सुबह एक्सरसाइज करने और दोपहर या शाम को एक्सरसाइज करने से होने वाली इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin resistance) की प्रक्रिया लगभग एक जैसी ही थी। शोधकर्ताओं का कहना है कि, यह स्टडी दर्शाती है कि एक्सरसाइज में ब्रेक के समय की एक्टीविटीज की इंटेंसिटी (intensity of exercise) इतनी नहीं थी कि वह मेटाबॉलिक रिएक्शन (metabolic reaction) बढ़ा सके।
स्टडी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सुबह कसरत करने की बजाय दोपहर, शाम या रात में भी एक्सरसाइज करेंगे तो इससे डायबिटीज के मरीजों को समान रूप से रिजल्टस दिखायी दे सकते हैं। ( what is the best time to exercise in Diabetes in Hindi.)