दिखें ये 10 लक्षण और संकेत, तो समझ लें आप हो रहे हैं डिप्रेशन के शिकार, जानें इसकी जटिलताएं

अवसाद के आम लक्षणों में भूख में कमी, पसंदीदा एक्टिविटीज में दिलचस्पी कम हो जाना, ऊर्जा में कमी, ध्यान लगाने में समस्या महसूस करना, निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करना, नींद से जुड़ी समस्या जैसे इन्सोम्निया आदि नजर आ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 16, 2021 12:27 AM IST

Symptoms of Depression in Hindi: कोरोना काल के इस दौर में आज अधिकतर लोग मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, अवसाद आदि से ग्रस्त हो रहे हैं। अवसाद की बात करें, तो अवसाद यानी डिप्रेशन एक मूड डिसऑर्डर का संकेत दे सकता है। यह एक मानसिक सेहत से संबंधित एक ऐसी समस्या बनती जा रही है, जिसे जल्दी ठीक करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अवसाद (Depression) को एक मनोदशा विकार के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह व्यक्ति के दैनिक कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। डिप्रेशन होने पर यह हफ्तों, महीनों तक बना रहता है। जानें, डिप्रेशन के कुछ कॉमन लक्षण और जटिलताएं...

अवसाद के लक्षण (Symptoms of Depression)

अवसाद के आम लक्षणों में भूख में कमी, पसंदीदा एक्टिविटीज में दिलचस्पी कम हो ना, ऊर्जा में कमी, ध्यान लगाने में समस्या महसूस करना, निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करना, नींद से जुड़ी समस्या जैसे इन्सोम्निया आदि नजर आ सकते हैं। क्रोनिक डिप्रेशन का इलाज समय रहते ना करवाने पर आत्महत्या के विचारों को जन्म दे सकता है। इसके अलावा डिप्रेशन के निन्म लक्षण इस प्रकार हैं:-

  • आक्रामकता (Aggressiveness)
  • चिड़चिड़ापन (Irritability)
  • चिंता (anxiousness)
  • बेचैनी (Restlessness)
  • यौन इच्छा में कमी (Reduced sexual desire)
  • थकान (Fatigue)
  • सिरदर्द (Headache)
  • खालीपन महसूस करना (Feeling of emptiness)
  • आसपास की चीजों से कट जाना (Withdrawal from surroundings)
  • चिंता (Anxiety)
  • भूख में कमी (Loss of appetite)

अवसाद के प्रकार (Types of Depression)

लक्षणों की गंभीरता के आधार पर अवसाद को कई श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। अवसाद के (mental health disorder) के कॉमन प्रकार हैं, क्लिनिकल डिप्रेसिव डिसऑर्डर (अवसाद का सबसे गंभीर रूप), सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर (Seasonal Affective Disorder), पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum depression), जो बच्चे को जन्म देने के बाद कई महिलाओं में देखने को मिलता है।

अवसाद से संबंधित क्या-क्या जटिलताएं नजर आती हैं (Complications of Depression)

  • अधिक वजन या मोटापा, जिससे हृदय रोग, डायबिटीज हो सकता है।
  • शराब या मादक द्रव्यों का सेवन।
  • चिंता, आतंक विकार या सामाजिक भय।
  • परिवार में टकराव और रिश्ते की मुश्किलें।

    काम या शैक्षणिक समस्याएं।

  • सामाजिक एकांत।
  • कलाई को काटने जैसे स्व-उत्परिवर्तन।
  • अन्य चिकित्सा स्थितियों से समय से पहले मौत।
  • आत्मघाती विचार।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source