
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 6, 2020 1:39 PM IST
क्या होता है स्ट्रेप थ्रोट? सोर थ्रोट से कितना है अलग और कैसे पहचानें आप हैं स्ट्रेप थ्रोट से पीड़ित।© Shutterstock.
Strep Throat Symptoms & Causes: क्या आपके गले में लगातार दर्द, सूजन रहता है? यदि हां, तो यह स्ट्रेप थ्रोट (Streptococcal pharyngitis) की वजह से हो सकता है। अक्सर लोग गले में होने वाली समस्याओं को गले में खराश (Sore throat) समझ बैठते हैं, लेकिन गले में होने वाला हर दर्द, सूजन, जलन सोर थ्रोट ही नहीं होता है। स्ट्रेप थ्रोट (Strep throat in hindi) के कारण भी ऐसा होता है। स्ट्रेप थ्रोट जीवाणुओं से होने वाला एक संक्रमण है, जिसे “ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकॉकस” कहा जाता है। स्ट्रेप थ्रोट गले और टॉन्सिल को अधिक प्रभावित करता है। टॉन्सिल गले में मौजूद दो (Glands) होते हैं। जानें, क्या और क्यों होता है स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat Symptoms & Causes) और इसके लक्षणों के बारे में यहां....
स्ट्रेप थ्रोट (strep throat in hindi) एक संक्रामक रोग है, जो किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति को भी हो सकता है। यदि बीमार व्यक्ति आपके सामने खांसता या छीकता है, तो आपको भी स्ट्रेप थ्रोट की समस्या हो सकती है। किसी को स्ट्रेप थ्रोट की समस्या है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए थ्रोट कल्चर टेस्ट की जाती है। हालांकि, कुछ लक्षणों (Strep throat symptoms in hindi) को देखते हुए भी डॉक्टर बता देते हैं कि आपको स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat Symptoms & Causes in hindi) है या नहीं। इसमें ऐंटीबायोटिक दी जाती है, ताकि स्ट्रेप थ्रोट से आराम मिले। ऐंटीबायोटिक दवाओं से जीवाणुओं को नाश होता है।
स्वर यंत्र को करता है प्रभावित
बुखार, गले में दर्द
सूजे हुए लिम्फ नोड्स
गले में खराश
टॉन्सिल में सूजन, दर्द
भूख ना लगना
सिरदर्द होना
उल्टी महसूस होना
छोटे लाल चकत्ते गले या मुंह के अंदर
यदि आप सही समय पर इसका इलाज नहीं करवाते हैं, तो आपको कई तरह के साइड एफेक्ट्स हो सकते हैं। कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। किडनी में सूजन, रूमेटाइड फीवर, जोड़ों में दर्द, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन जरूर करें। साथ ही आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं।
गर्म पानी में नमक डालकर गार्गल करें।
ठंडी चीजों को खाने-पीने से परहेज करें।
गर्म सूप, चाय जैसे लिक्विड चीजें लें।
मुलायम चीजें खाएं वरना निगलते वक्त दर्द महसूस हो सकता है।
स्टीम ले सकते हैं। इससे सूजन, दर्द कम होता है।
अदरक को पानी में डालकर उबालें। इस पानी का हल्का गुनगुना करके पिएं।