
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 29, 2025 2:01 PM IST
What is Spleen Laceration in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन श्रेयस अय्यर बीते 25 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। दरअसल 34वें ओवर के दौरान हर्षित राणा की बॉल पर एलेक्स कैरी ने शॉट खेला जिसका कैच पकड़ते समय उनका बैलेंस बिगड़ गया और गिरकर उनकी पसली में चोट लग गई थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और डॉक्टरों ने जब स्थिति को देखा तो उन्हें क्रिकेटर को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। दरअसल कैच पकड़ने के दौरान उनकी पसली और तिल्ली में चोट लग गई थी और शरीर के अंदर ब्लीडिंग (इंटरनल ब्लीडिंग) होने लगी थी। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसका इलाज शुरू किया और सफल सर्जरी कई गई।
हमारे शरीर के अंदर बाईं तरफ पेट के ऊपर और पसलियों के नीचे एक छोटा सा अंग होता है, जिसे तिल्ली या स्प्लीन (Spleen) कहा जाता है। अक्सर किसी दुर्घटना के दौरान खासतौर पर जब पेट के ऊपरी हिस्से यानी स्प्लीन के आसपास गहरा या जोर से धक्का लगता है या फिर व्यक्ति तेजी से पेट के बल गिरता है, तो ऐसे में स्प्लीन पर काफी दबाव पड़ता है।
इस स्थिति के दौरान कई बार स्प्लीन में दरार आ जाती है या उसी समय स्प्लीन फट जाती है। इसी स्थिति को स्प्लीन लैसरेशन या स्प्लीन रप्चर कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को तीव्र असहनीय दर्द होता है। अगर इस स्थिति का समय रहते इलाज न हो पाए तो यह जानलेवा स्थिति बन सकती है।
(और पढ़ें -स्प्लीन एनलार्जमेंट क्या है)
जब डॉक्टरों को समस्या को ठीक से डायग्नोस किया तो उसका इलाज करने के लिए जल्द से जल्द सर्जरी प्रोसीजर शुरू करने की तैयारी कई गई और उनका इलाज किया। हालांकि, श्रेयस अय्यर की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है और उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में भी शिफ्ट कर दिया गया है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।