
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
skin infection
Skin Infection: मानसून में स्किन इंफेक्शन की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में नमी बढ़ने की वजह से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। इस मौसम में कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें त्वचा संक्रमण भी एक है। यह तब होता है, जब बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या परजीवी जैसे रोगाणु त्वचा में प्रवेश करके स्किन सेल या टिशू को संक्रमित कर देते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर रेडनेस, सूजन, खुजली और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन इंफेक्शन की वजह से त्वचा पर लाल छोटे दानों से लेकर गंभीर दाने तक हो सकते हैं। आपको बता दें कि सेल्युलाइटिस बैक्टरिया के कारण होने वाला त्वचा का एक सबसे सामान्य संक्रमण है। जब त्वचा इसके संपर्क में आती है, तो त्वचा के संक्रमित हिस्से में लालिमा, सूजन और दर्द हो सकता है।
Center of Disease Control and Prevention के अनुसार, स्किन इंफेक्शन के लक्षण अचानक शुरू हो सकते हैं या फिर धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
skin infection
आपको बता दें कि स्किन इंफेक्शन का इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है।
कुछ लोगों को एंटीबायोटिक दवाइयां लेने के बाद सामान्य दुष्प्रभाव जैसे- डायरिया या त्वचा पर लाल चकत्ते नजर आ सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर दवा लेने के बाद आपको कुछ असामान्य लगे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
Disclaimer: अगर आपको भी कभी स्किन इंफेक्शन होता है, तो इसके लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। स्किन इंफेक्शन के लक्षण नजर आने पर आपको डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए और घरेलू नुस्खों को आजमाने से बचना चाहिए।