
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 3, 2024 6:17 PM IST
Retinal Detachment: सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) अचानक से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में राघव की आंखों की एक सर्जरी की गयी। मिली जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा की आंख की यह सर्जरी (Raghav Chaddha Eye Surgery) ब्रिटेन में की गयी। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj, Health Minister, Delhi) ने मीडिया को जानकारी दी कि राघव की आंखों में बहुत अधिक तकलीफ थी और उन्हें इलाज कराने के लिए ब्रिटेन जाना पड़ा।
पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा को आंख में 'रेटिना डिटैचमेंट' की समस्या (Raghav Chaddha Eye problem) थी। यह एक गम्भीर स्थिति है और सही समय पर अगर इसका इलाज ना किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी भी खत्म हो सकती है। राघव चड्ढा ने 'रेटिना डिटैचमेंट' के लिए ब्रिटेन में ‘विट्रेक्टोमी सर्जरी' करायी है।
'रेटिना डिटैचमेंट' आंखों से जुड़ी एक कंडीशन है जिसमें आंखों के पीछे स्थित नाजुक टिश्यूज अपनी सामान्य स्थिति के विपरीत आकार लेने लगते हैं। इससे आंखों की रोशनी (Eye vision) पर भी असर पड़ता है। अगर समय पर इसकी ट्रीटमेंट ना शुरू की जाए तो ये अंधेपन का खतरा (risk of blindness in retinal detachment) बढ़ जाता है।
अधिकांश मामलों में रेटिना डिटैचमेंट होने पर लोगों को किसी प्रकार का दर्द महसूस नहीं होता। लेकिन, रेटिना डिटैचमेंट होने के साथ ही (और कई मामलों में पहले ही) इससे जुड़े लक्षण (Retinal detachment symptoms) शरीर में दिखायी देने लगते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण हैं ये-
डायबिटीज के मरीजों को होने वाली समस्या डायबिटिक रेटिनोपैथीरेटिनल डिटैचमेंट का प्रमुख कारण है। इसके अलावा ये भी कारण रेटिनल डिटैचमेंट का खतरा बढ़ा सकते हैं-
मायोपिया (Myopia) के मरीजों की दूर की नजर कमजोर होती है। ऐसे लोग अपने आसपास की चीजों को तो देख लेते हैं लेकिन, दूर के ऑब्जेक्ट्स उन्हें साफ-साफ नहीं दिखायी देते।
आंखों में चोट लगने के बाद लोगों के लिए रेटिनल डिटैचमेंट का रिस्क बढ़ जाता है।
परिवार में किसी को रेटिनल डिटैचमेंट होने जैसी फैमिली हिस्ट्री
बुढ़ापा या उम्र बढ़ना
मोतियाबिंद का ऑपरेशन(Cataract operation) होने के बाद भी रेटिनल डिटैचमेंट का रिस्क बढ़ जाता है।
आंखों से जुड़ी कोई पुरानी बीमारी (chronic eye diseases)
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।