
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 8, 2023 3:16 AM IST
Zeenat Aman Eye Surgery: फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम कही जानेवाली मशहूर एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Bollywood ACtress Zeenat Aman) की आंखों का ऑपरेशन हाल ही में किया गया। ज़ीनत अमान बीते 40 साल से आंखों की एक गम्भीर बीमारी से पीड़ित थीं और पीटोसिस (Ptosis) नामक इस बीमारी के कारण उनकी नज़र भी कमजोर हो रही थी। ज़ीनत अमान को ठीक तरीके से दिखायी नहीं दे रहा था और इसी वजह से उन्हें अब अपनी आंखों की सर्जरी (eye surgery) करानी पड़ी। ज़ीनत की आंखों की यह सर्जरी मुंबई, खार के हिंदुजा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की। सर्जरी के बाद अभिनेत्री ने खुद एक इस बारे में जानकारी दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट की मदद से ज़ीनत अमान ने अपनी तबियत के बारे में अपने फैंस को बताया।
ज़ीनत ने लिखा कि पिछले 40 साल से मैं एक बड़ी समस्या से जूझ रही थी। लेकिन अब मैंने इससे छुटकारा पा लिया है। मुझे पीटोसिस नाम की एक बीमारी है, जो कई दशक पहले लगी एक चोट की वजह से हुई थी। चोट लगने से मेरी दाहिनी आंख पर बुरी तरह से असर पड़ा था और मेरे आंख के आसपास के मसल्स को बहुत डैमेज पहुंचा था। बीते कुछ साल में इसी बीमारी की वजह से मेरी पलक ठीक तरीके से खुल नहीं पा रही थी और थोड़ी ज्यादा ही झुक गयी थी।
वहीं, सर्जरी और इलाज के बाद ज़ीनत ने अपनी आंखों की हेल्थ में सुधार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अब वे ठीक तरीके से देख पा रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि ज़ीनत अमान की उम्र 70 वर्ष (Actress Zeenat Aman Age) से अधिक है और इस उम्र में किसी भी प्रकार की सर्जरी कराना काफी रिस्की माना जाता है। हालांकि, ज़ीनत के मामले में अच्छी बात यह रही कि उनका ऑपरेशन सफल रहा और अब वे आसानी से सबकुछ साफ-साफ देख पा रही हैं।
उम्र बढ़ने के साथ कई कारणों से बुजुर्गों की आंखें कमजोर होने लगती हैं। डायबिटीज, मोतियाबिंद सहित अन्य कई बीमारियों में नजर धुंधली होने और ठीक तरीके से देख न पाने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। आमतौर पर बुजुर्गों को इन कारणों से आंखों का ऑपरेशन कराना पड़ सकता है-