... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 24, 2022 3:58 PM IST
इस कीड़े के काटने पर दिमाग में होने लगती है सूजन! महसूस हो ये 4 लक्षण तो न करें नजरअंदाज
What is powassan virus : आपने गौर किया होगा कि काले रंग के पैर वाले कीड़े, जिन्हें डियर टिक भी कहा जाता है, अक्सर लाइम डिजीज फैलाने के लिए जाने जाते हैं। ये कीड़े सिर्फ काटने भर से आपको दूसरे वायरस का शिकार बना सकते हैं। इन्हीं कीड़ों से काटने वाला एक वायरस है पोवास्सान (Powassan virus) वायरस, जो कि इंसानों को प्रभावित करने वाले कीट जनित बीमारियों की तुलना में अधिक दुर्लभ है। इस प्रकार के अधिक संक्रमण पूर्वोत्तर और ग्रेट लेक क्षेत्र में ज्यादा होते हैं, जहां ये कीट-पतंग बसंत के अंत में सक्रिय होते हैं।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, ग्राउंडहॉग टिक्स और स्क्वीरल टिक्स दो ऐसी प्रजातियां हैं, जो पोवास्सान वायर फैलाने का काम करती हैं बशर्ते वो किसी सक्रमित जानवर को खा चुकी हो तो। इनके मुकाबले डियर टिक इंसानों को काटने और संक्रमित बनाने में सक्षम होती है।
2020 में सीडीसी ने पोवास्सान वायरस से संक्रमित 20 व्यक्तियों की पुष्टि की थी। हालांकि इसके बाद का डेटा अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं 2019 में इस वायरस से संक्रमित 39 मामले सामने आए थे। सीडीसी का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण इस आधार पर निर्भर करते हैं कि आप किस जगह पर रह रहे हैं और आपकी जीवनशैली कैसी है।
वे लोग, जो इस वायरस से संक्रमित होते हैं उनमें आमतौर पर कीड़े के काटने के एक महीने के भीतर लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि पोवास्सान वायरस से संक्रमित व्यक्ति, जिनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है हर साल ऐसे कितने मामले सामने आते हैं। इसके पीछे की वजह इनका सामने न आना है।
सीडीसी की मानें तो इंसान इनके डेड एंड होस्ट होते हैं क्योंकि अगर कोई व्यक्ति इनसे संक्रमित होता है तो इस वायरस को वो आगे नहीं फैला पाता है।
इस प्रकार के वायरस में संक्रमित होने वाले व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते हैंः
1-बुखार
2-सिरदर्द
3-उल्टी
4-सामान्य थकान
कुछ मामलों में वायरस के कारण रोगी के मस्तिष्क और स्पाइनल कोर्ड के आस-पास संक्रमण और सूजनहोती है। गंभीर लक्षणों की बात करें तो इसमें शामिल हैंः
1-भ्रम की स्थिति
2-ध्यान लगाने में दिक्कत
3- बोलने में दिक्कत
4-अकड़न
पोवास्सान वायरस संक्रमण के लिए कोई विशिष्ट इलाज नहीं है लेकिन अगर आपको ये संक्रमण है तो आपको चिकित्सा सेवाओं की जरूरत पड़ सकती है। गंभीर मामलों में आपको अस्पताल में भर्ती होने की नौबत भी आ सकती है क्योंकि इससे दिमाग में सूजन आ जाती है।
इस वायरस से बचने का सबसे असरदार तरीका यही है कि कीड़े का काटने पर उस चीज को नजरअंदाज न करें। जिन जगह पर संक्रमण का खतरा ज्यादा है उन जगहों पर बाहर खेलने या फिर घूमने से बचें क्योंकि वहां पर पोवास्सान वायरस सक्रिय हो सकता है।