
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : October 26, 2025 10:54 PM IST
Polio Thik Hone Ke Baad Kya Dikkat Hoti Hai: पोलियो को भारत से खत्म हुए एक दशक से अधिक समय हो चुका है, लेकिन जिन लोगों ने बचपन में इस बीमारी का सामना किया था, उनमें से कई अब एक नई चुनौती से गुजर रहे हैं। यह है पोस्ट-पोलियो सिंड्रोम (Post-Polio Syndrome)। यह ऐसी स्थिति है जिसमें पोलियो से ठीक हो चुके व्यक्ति को वर्षों बाद फिर से मांसपेशियों की कमजोरी, थकान और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
कैसी समस्याएं? इस विषय पर पूरी जानकारी पाने के लिए हमने एशियन हॉस्पिटल की एसोसिएट डायरेक्टर और न्यूरोलॉजिस्ट हेड नेहा कपूर से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 'पोस्ट-पोलियो सिंड्रोमपोलियो वायरस से नहीं होता, बल्कि उस पुराने संक्रमण के कारण क्षतिग्रस्त हुई नसों के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने से यह स्थिति विकसित होती है। जब शरीर पोलियो से लड़कर ठीक होता है, तब शेष स्वस्थ न्यूरॉन्स उन मांसपेशियों को संभालने का अतिरिक्त काम करने लगते हैं जो पहले कमजोर हो चुकी थीं। लेकिन सालों बाद यही अतिरिक्त बोझ उन्हें थका देता है।'
पोस्ट-पोलियो सिंड्रोमआमतौर पर पोलियो से ठीक होने के 15 से 40 साल बाद दिखाई देता है। इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं-
डॉ. नेहा के अनुसार 'कई बार मरीज समझते हैं कि यह उम्र या सामान्य कमजोरी की वजह से है, जबकि वास्तव में यह पोस्ट-पोलियो सिंड्रोम हो सकता है। सही पहचान और फिजियोथेरेपीसे स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।'
इस सिंड्रोम का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कुछ कदम जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं—
डॉ. नेगा कहती हैं कि 'यह जरूरी है कि पोलियो सर्वाइवर अपनी सेहत पर नजर रखें। किसी भी नई कमजोरी या दर्द को नजरअंदाज न करें और तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें। समय पर हस्तक्षेप से मांसपेशियों की गिरावट को काफी हद तक रोका जा सकता है।'
पोस्ट-पोलियो सिंड्रोम हमें यह याद दिलाता है कि पोलियो का सफर केवल वायरस से लड़ने तक सीमित नहीं था—यह जीवन भर की जागरूकता की मांग करता है। सही देखभाल, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह से पोलियो सर्वाइवर आज भी स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।