पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
Polycystic Kidney Disease: जब किडनी में असामान्य रूप से सिस्ट बनने लगते हैं, तो यह स्थिति पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज कहलाती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Written By: priya mishra | Updated : August 29, 2025 12:30 PM IST
Polycystic Kidney Disease Symptoms: किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त को फिल्टर कर अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकालती है। लेकिन जब किडनी में असामान्य रूप से सिस्ट (थैलीनुमा संरचना जिसमें तरल भरा होता है) बनने लगते हैं, तो यह स्थिति पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease - PKD) कहलाती है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है, जो धीरे-धीरे किडनी के आकार और कार्य को प्रभावित करती है। समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव न किए जाएं तो यह स्थिति किडनी फेलियर तक भी पहुंचा सकती है। आज इस लेख में डॉ कमल कुमार कसवान, सीनियर कंसल्टेंट – नेफ्रोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर से जानते हैं पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज के लक्षण, प्रकार, कारण, उपचार और रोकथाम के उपाय -
पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज के लक्षण – Symptoms Of Of Polycystic Kidney Disease In Hindi
शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते, इसलिए कई बार मरीज को बीमारी के बारे में देर से पता चलता है। जैसे-जैसे सिस्ट बढ़ते हैं, लक्षण नज़र आने लगते हैं:
पेट या पीठ में दर्द – बड़े या कई सिस्ट किडनी को भारी बना देते हैं, जिससे लगातार दर्द रह सकता है।
नियमित व्यायाम करें ताकि वजन और हार्ट हेल्थ ठीक रहे।
किडनी के लिए हानिकारक दवाओं (जैसे कुछ पेनकिलर) से बचें।
यदि परिवार में PKD का इतिहास है, तो जेनेटिक काउंसलिंग कराएं।
निष्कर्ष
पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज एक गंभीर लेकिन संभालने योग्य स्थिति है। यह समझना जरूरी है कि शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। इसलिए यदि परिवार में किसी को यह बीमारी रही हो या हाई ब्लड प्रेशर और बार-बार किडनी संबंधी समस्याएं हों, तो समय रहते जांच करवाना बेहद ज़रूरी है। समय पर निदान, जीवनशैली में सुधार और चिकित्सक की सलाह से न केवल बीमारी की प्रगति को धीमा किया जा सकता है, बल्कि मरीज एक सामान्य और स्वस्थ जीवन भी जी सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.