Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बात करें कैंसर की तो पिछले कुछ सालों में कैंसर के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखने को मिला है। जिसके पीछे के कारणों की बात करें तो मुख्यतौर पर लाइफस्टाइल में गड़बड़ी और खराब खानपान सामने आता है। हालांकि कैंसर के अलग-अलग प्रकार सामने आ रहे है, लेकिन बात करें महिलाओं की तो ओवेरियन कैंसर महिलाओं में सबसे प्रमुख कैंसर के रूप में सामने आया है। इसके केस भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहे हैं। ओवेरियन कैंसर के अलावा ब्रेस्ट कैंसर भी महिलाओं में मिलने वाला एक प्रमुख कैंसर का प्रकार है। ओवेरियन कैंसर के खतरे से महिलाओं को बेहद अलर्ट रहने की आवश्यकता है। जिसका सबसे खतरनाक रूप ये है कि इस कैंसर के लक्षण अपने लास्ट स्टेज में जाकर दिखाई देते हैं। हालांकि यदि कुछ बारीक लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो इसकी गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि ओवेरियन कैंसर क्या है? और इसके लक्षण क्या होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ओवेरियन कैंसर महिलाओं के अंडाशय में विकसित होता है। जो ज्यादातर अंडाशय की बाहरी परत पर पैदा होता है। ओवेरियन कैंसर की बात करें तो एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर (EOC) इसका सबसे आम प्रकार है। जिसका आमतौर पर पता लगने में काफी समय लग जाता है। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि ओवेरियन कैंसर का पता लगने में इतनी देर हो जाती है कि तब तक ये कैंसर कमर और पेट के भाग में फैल चुका होता है।
यदि महिला बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती है, तो ओवेरियन और फैलोपियन ट्यूब में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
जो महिलाएं लंबे समय तक गर्भधारण की अवस्था में रहती हैं उन्हें भी ओवेरियन कैंसर जैसे खतरे की संभावना काफी कम हो जाती है।
इनके अलावा जो महिला अपने दिनचर्या में फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती है और व्यायाम नियमित करती है उसे भी इस तरह के कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।