Advertisement

40 साल की उम्र में कितना ब्लड शुगर होना चाहिए? ये रहा उम्र के ​हिसाब से पूरा चार्ट

यदि आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो बढ़ती उम्र के साथ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आपको पता होना जरूरी है कि आपका शुगर लेवल कितना होना चाहिए...

Written By Atul Modi
Published : July 11, 2024 6:52 PM IST

डायबिटीज एक आम समस्या बनती जा रही है। इसकी चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना डायबिटीज का प्रमुख कारण है। बार-बार पेशाब लगना, अधिक प्यास लगना, घाव देरी से भरना और भूख अधिक लगना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाए तो पूरी उम्र बनी रहती है। मरने तक। जब पेनक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं करती है, तो ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से डायबिटीज बीमारी होती है। यदि आप भी डायबिटीज पेशेंट है, तो आपको शुगर लेवल नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक है। लगातार शुगर हाई रहने से लंग्स, किडनी और आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

शुगर कंट्रोल करने के लिए खान-पान में सुधार करें और दिन में दो बार शुगर का टेस्ट करवाएं। यदि आपकी उम्र 40 साल हो गई है, तो आपको पता होना चाहिए कि आपका दिन भर का शुगर लेवल कितना होना चाहिए। इस लेख में विस्तार से बताएंगे कि उम्र के हिसाब से आपका शुगर लेवल कितना होना चाहिए।

Advertisement

40 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

यदि आप डायबिटीज पेशेंट है और आपकी उम्र 40 साल है, तो खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl, खाना खाने के 2 घंटे के बाद शुगर लेवल 140 mg/dl, डिनर के बाद 150 mg/dl और रात में सोते समय 90 से 150 mg/dl होने चाहिए।

हाई ब्लड शुगर

यदि खाना खाने से पहले आपका शुगर लेवल 130 mg/dl से अधिक और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 180 mg/dl से अधिक हो जाए तो समझ जाइए कि आपका शुगर कंट्रोल में नहीं है। तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं और सलाह लें।

Advertisement

उम्र के अनुसार ब्लड शुगर लेवल कितना

6 साल की उम्र में खाना खाने से पहले 80 से 180 mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 180 mg/dl होना चाहिए। 6 से 12 साल की उम्र में खाना खाने से पहले 80 से 180 और खाना खाने के 2 घंटे के बाद ब्लड शुगर लेवल 140mg/dl होना चाहिए। 13 से 19 साल की उम्र में खाना खाने से पहले 70 से 150 mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 140 mg/dl शुगर लेवल होना चाहिए। 20 से 40 के उम्र में खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 100 से 150 mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 130 से 140 mg/dl होना चाहिए। 50 साल के बाद खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl और खाना खाने के 2 घंटे के बाद 150 mg/dl से अधिक नहीं होना चाहिए।

स्वस्थ व्यक्ति का स्वस्थ का शुगर लेवल कितना होना चाहिए

एक स्वस्थ व्यक्ति का शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl होता है। कोई व्यक्ति जो स्वस्थ आहार लेता है। नियमित व्यायाम करता है। उसका शुगर लेवल सही रहता है। इसके साथ ही तनाव कम करना भी जरूरी है।

About the Author

  • twitter

... Read More