अब बिना सुई लगे लगेगा इंजेक्शन! जानिए Needle-Free Technology (NFIS) कैसे बदल रही है वैक्सीनेशन

क्या आपको सुई से डर लगता है? सुई का नाम सुनते ही आपके दिमाग में बहुत सारे बुरे ख्याल आने लगते हैं, तो आपके लिए नीडल फ्री इंजेक्शन काफी मददगार साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 1, 2026 10:46 AM IST

आज की मेडिकल दुनिया तेजी से बदल रही है, बीपी से लेकर शुगर और बड़ी बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए नए नए संसाधन आ गए हैं लेकिन इंजेक्शन के नाम पर अभी भी हम सुई की नोक देखकर डर जाता हैं तो अब ये डर खत्म होने वाला है, जी हां अब आपको जो इंजेक्शन लगेगा उसमें चुभने वाली सुई नहीं होगी इसे नाम दिया गया है Needle-Free Injection System (NFIS)। जैसा कि नाम से ही साफ है, इसमें शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की दवा को पहुंचाने के लिए पारंपरिक सुई का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से एक डिवाइस है, जिसके जरिए शरीर के अंदर दवा को बिना सुई के पहुंचाया जाता है। नीडल फ्री इंजेक्शन उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है, जिन्हें सुई की नोक से डर लगता है या जिनके लिए बार-बार इंजेक्शन लेना मुश्किल होता है। ऐसा कहा जा रहा है कि नीडल फ्री इंजेक्शन न सिर्फ लोगों के दिमाग से सुई के डर को खत्म करेगी, बल्कि आने वाले समय में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मददगार होगी।

नीडल फ्री इंजेक्शन (NFIS) क्या है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि नीडल फ्री इंजेक्शन (NFIS) एक ऐसी तकनीक है जिसमें दवा या वैक्सीन को शरीर में बिना सुई के, हाई-प्रेशर जेट के जरिए डाला जाता है। नीडल फ्री इंजेक्शन में एक खास प्रकार के डिवाइस का इस्तेमाल होता है जो दवा को इतनी तेजी से त्वचा के अंदर पहुंचाता है कि सुई की जरूरत ही नहीं पड़ती। नीडल फ्री इंजेक्शन में व्यक्ति को किसी प्रकार का दर्द, खुजली या जलन की परेशानी नहीं होती है। इसलिए यह काफी आसान हो जाता है।

यह तकनीक सुई से डरने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

नीडल फ्री इंजेक्शन कैसे काम करती है?

रिसर्च बताती है कि नीडल फ्री इंजेक्शन का काम पारंपरिक सुई से थोड़ा अलग और काफी एडवांस होता है। नीडल फ्री इंजेक्शन में कैसे काम होता है। इसकी जानकारी स्टेप बॉय स्टेप दी गई है।

  1. नीडल फ्री इंजेक्शन में सबसे पहले डिवाइस में दवा भरी जाती है।
  2. इसके बाद मशीन में एक इलेक्ट्रॉनिक पिस्टन या स्प्रिंग सिस्टम होता है।
  3. यह सिस्टम दवा को बहुत तेज गति से बाहर निकालता है।
  4. दवा एक पतली जेट स्ट्रीम के रूप में त्वचा को पार कर जाती है।
  5. इसके यूज से दवा सीधे शरीर के टिशू में पहुंच जाती है।

रिसर्च बताती है कि यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है और दर्द भी बहुत हल्का सा होता है। नीडल फ्री इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को पारंपरिक सुई के इस्तेमाल के मुकाबले खुजली और जलन की समस्या नहीं होती है।

नीडल फ्री इंजेक्शन के फायदे

  1. दर्द रही- नीडल फ्री इंजेक्शन में किसी प्रकार की सुई नहीं होती है। इसलिए नीडल फ्री इंजेक्शन में दर्द भी नहीं होता है।
  2. सुई का डर खत्म- बहुत से लोग सुई से डरते हैं। NFIS इस डर को पूरी तरह खत्म कर सकता है।
  3. संक्रमण का खतरा नहीं- सुई के इस्तेमाल से होने वाले इंफेक्शन या सुई के कारण होने वाले घाव का खतरा खत्म हो जाता है।
  4. बड़े स्तर पर यूज- इस तकनीक का इस्तेमाल करने से कम समय में ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा सकती है। बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन कैंपेन आसान हो जाते हैं।
  5. नियंत्रित डोज- इस डिवाइस में दवा की मात्रा पहले से तय होती है, जिससे ओवरडोज का खतरा भी कम करने में मदद मिलती है।

needle free injection यह तकनीक बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान में मदद करेगी। (This Image Was Generated by ChatGPT)

वैक्सीनेशन में गेम चेंजर बनेगा नीडल फ्री इंजेक्शन

नीडल फ्री इंजेक्शन को देश- विदेश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस तकनीक के जरिए एक ही समय में ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सकता है। साथ ही, कम समय में बड़े अभियान पूरे किए जा सकते हैं। जो बच्चे इंजेक्शन से डरते हैं, उनके लिए नीडल फ्री इंजेक्शन आसान और कम डरवाना हो जाता है। रिसर्च के मुताबिक, पारंपरिक सुई को लगाने के लिए सही प्रकार की ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की जरूरत होती है। लेकिन नीडल फ्री इंजेक्शन को कम ट्रेनिंग वाले स्वास्थ्य कर्मी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे दूर- दराज के इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी आसानी से वैक्सीनेशन मिल सकेगा।

Disclaimer: नीडल फ्री इंजेक्शन एक आधुनिक, सुरक्षित और आसान तकनीक है जो इंजेक्शन के डर को खत्म कर सकती है और वैक्सीनेशन को तेज और प्रभावी बना सकती है। यह भविष्य में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान में मदद कर सकती है। इस लेख का उद्देश्य सिर्फ सिर्फ Needle-Free Technology से जुड़ी जानकारी देना है, लेकिन इसमें बताई गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.