
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 25, 2026 6:41 PM IST
nautapa high heat health problems (Image credit: chatgpt)
वैसे तो गर्मियां अप्रैल के महीने से ही शुरु हो जाती हैं, लेकिन मई और जून के महीने में ही शुरु होता है। इन महीनों के दौरान धूप और तापमान बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण लू लगने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा भी रहता है। गर्मियों के मौसम के वे 9 सबसे गर्म दिन जिन्हें नौतपा कहा जाता है, वह आज यानी 25 मई से शुरु हो गया है और 2 जून तक चलने वाला है। ज्योतिष कैलेंडर के अनुसार ये साल से 9 सबसे गर्म दिन होते हैं, जिनके दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं चलती हैं और तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ये दिन इतने गर्म हो जाते हैं कि लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि इन दिनों में एसी और कूलर ने भी ठीक से काम करना बंद कर दिया है। यही कारण है कि इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या होने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें आदि के बारे में कुछ खास जानाकरियां देंगे।
गर्मियों में आने वाला नौतपा जिसमें तापमान लगभग 45 डिग्री या कई बार उससे भी ऊपर जा सकता है, तो यह तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है और बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी तापमान कंट्रोल नहीं हो पाता है। कूलर और एसी आदि की भी एक लिमिट होती है और जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो भी पूरी तरह से ठंड करने में असफल हो जाते हैं।
(और पढ़ें - लू लगने पर क्या करें)
गर्मी का मौसम स्वास्थ्य को प्रभावित करता है इसमें कोई शक नहीं है और जब नौतपा के दौरान मौसम बहुत गर्म होता है तो उसके कारण ज्यादातर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं जो निम्न हैं -
nautapa (Image credit: chatgpt)
नौतपा के दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही नहीं बल्कि कई बार इमरजेंसी हेल्थ कंडीशन भी पैदा कर सकती हैं और इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है -
शरीर में पानी की कमी न होने दें - ज्यादा पसीना आना भी गर्मियों में पानी की कमी होने का कारण बन सकता है, लेकिन पसीना आना जरूरी है क्योंकि गर्मियों में आपके शरीर को खुद का टेम्परेचर सामान्य बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है ताकी पसीना निकल सके। क्योंकि गर्म मौसम में खुद को ठंडा रखने का मैकेनिज्म पसीना आना ही है, जिसकी मदद से शरीर ठंडा रहता है।
इसलिए पर्याप्त पानी पीते रहें और साथ ही साथ नींबू पानी, नारियल पानी, फ्रूट व वेजिटेबल जूस का सेवन भी करें। साथ ही कुछ खास प्रकार के ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखना भी जरूरी है चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य कैफीन ड्रिंक्स, शराब या बीयर आदि।
दोपहर में घर से बाहर न निकलें - नौतपा के दिनों में आपको उस समय घर से बाहर निकलने से सख्त मना किया जाता है, जिस समय सूरज सिर पर हो। यानी खासतौर परक 11 बजे से 4 बजे तक आपको घर पर ही रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं मेडिकल इमरजेंसी पैदाकर सकती हैं।
हालांकि, अगर आपको इस समय काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। घर से बाहर जाते समय सबसे पहले सिर पर कपड़ा या छाता रखें। अपने साथ पानी की बोतल रखें और हर 10 से 15 मिनट में एक दो घूंट पानी की पीते रहें।
खानपान पर खास ध्यान दें - गर्मियों के मौसम में खानपान का खास ध्यान देना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं तो उसका असर भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। गर्मियों के दिनों में ज्यादा शुगर, तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाने की सलाह नहीं दी जाती है और इसकी बजाय आपको अपने खानपान में ज्यादा से ज्यादा फल व सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है।
summer safety tips (Image credit: chatgpt)
हल्के और ढीले कपड़े ही पहनें - गर्मियों में आप क्या पहन रहे हैं यह भी काफी महत्वपूर्ण है। गर्मियों में हमेंशा ढीले-ढाले और हल्के रंग वाले कपड़े पहनें। आपको सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, तो तेजी से पसीना सोखती हैं और इनसे एलर्जी आदि होने का खतरा भी काफी हद तक कम रहता है। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो फुल स्लीव के कपड़े पहनें, ताकि आपका शरीर जितना हो सके धूप के संपर्क में न आए।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल गर्मियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।