Multiple Sclerosis Disease: क्या है मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी और इसमें क्या होता है?

मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल विश्व मल्टीपल स्केलेरोसिस दिवस (World Multiple Sclerosis (MS) Awareness Day 2024) मनाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 30, 2024 1:40 PM IST

Multiple Sclerosis: मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी के बारे में कई तरह के मिथक और भ्रांतियां लोगों के बीच हैं। मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल विश्व मल्टीपल स्केलेरोसिस दिवस (World Multiple Sclerosis (MS) Awareness Day 2024) मनाया जाता है। एक स्टडी के अनुसार मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं  जैसे तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन आदि मल्टीपल स्केलेरोसिस का लक्षण (Symptoms of Multiple Sclerosis)  हो सकती हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं है और उन्हें जब तक मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी का पता चलता है तब तक काफी देर भी हो जाती है। आइए जानते हैं कि मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी के कारण और लक्षणों के बारे में।

मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी क्या है? (What is Multiple Sclerosis Disease)

मल्टीपल स्केलेरोसिस एक ऑटो इम्यून बीमारी है जो हमारे शरीर के रोग-प्रतिरोधक तंत्र की सेल्स पर हमला करती है। माइलिन में मौजूद हेल्दी सेल्स इस बीमारी से प्रभावित होते हैं। इससे ब्रेन और शरीर के अन्य ऑर्गन से ठीक तरीके से सम्पर्क नहीं कर पाता। इससे अंदरूनी अंगों को नुकसान तो होता ही है लेकिन, इस बीमारी के लक्षण बहुत देर से दिखायी देते हैं।

एंक्सपर्ट्स के अनुसार महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इस बीमारी की आशंका अधिक हो सकती है। मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी गम्भीर होने के बद पैरालिसिस का कारण भी बन सकती है।

मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी का डायग्नोसिस के लिए कौन-से टेस्ट कराए जाते हैं? (Diagnosis Multiple Sclerosis)

मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी का पता आसानी से नहीं लग पाता। आमतौर पर किसी एक टेस्ट से मल्टीपल स्केलेरोसिस का पता नहीं लग पाता। वहीं, अलग-अलग लोगों में इसके लक्षण भी अलग दिखायी देते हैं। आमतौर पर एमआआई स्कैन कराने से मल्टीपल स्केलेरोसिस का निदान हो पाता है।

मल्टीपल स्केलेरोसिस के लक्षण क्या हैं (Symptoms of Multiple Sclerosis)

हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस करना

बहुत अधिक थकान

साधारण तरीके से चलने-फिरने में समस्या

बातचीत करने में समस्या

गर्दन हिलाते समय झटका महसूस करना

चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स

मल्टीपल स्केलेरोसिस से बचाव के उपाय क्या है? (How to prevent MS)

एक्सरसाइज करें

मल्टीपल स्केलेरोसिस में शरीर के मसल्स कमजोर हो जाते हैं। इससे ठीक तरीके से चल-फिर पाने में दिक्कत आती है। ऐसे में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना लाभकारी साबित हो सकता है। इससे शरीर का लचीलापन और बैलेंस सुधरता है और मसल्स मजबूत बनते हैं।

हेल्दी डाइट

अपने रोजमर्रा के खान-पान में आप ऐसे फूड्स को शामिल करें जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। ताजी-हरी सब्जियां, मौसी फ्रूट्स, साबुत अनाज, फल और अन्य हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

अल्कोहल और सिगरेट ना पीएं

धूम्रपान करने और शराब पीनेसे मल्टीपल स्केलेरोसिस के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसी तरह बीमारी से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स और भी गम्भीर हो सकती हैं।

इसके साथ ही अपनी लाइफस्टाइल को जितना हो सके उतना हेल्दी बनाएं। सोने-जागने का समय तय करें और तनाव को मैनेज करें। इससे मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी का रिस्क कम करने में मदद हो सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.