Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या है मल्टीपल स्क्लेरोसिस, जानें नसों को डैमेज करने वाली इस बीमारी के लक्षण, कारण व इलाज

Multiple sclerosis: मल्टीपल स्क्लेरोसिस के शुरुआती लक्षणों को अगर इग्नोर कर दिया जाए तो बाद में यह गंभीर स्थिति बन जाती है, जानें क्या है मल्टीपल स्क्लेरोसिस और इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में।

क्या है मल्टीपल स्क्लेरोसिस, जानें नसों को डैमेज करने वाली इस बीमारी के लक्षण, कारण व इलाज

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 18, 2024 5:11 PM IST

मल्टीपल स्क्लेरोसिस एक गंभीर बीमारी है, जो मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मल्टीपल स्क्लेरोसिस तंत्रिकाओं की ऊपरी सतह खराब हो जाती है, जिसके कारण तंत्रिकाएं डैमेज होने लगती हैं और इस कारण से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। मल्टीपल स्क्लेरोसिस को एमएस (MS) भी कहा जाता है और आम बोलचाल की भाषा में इसे नसों को डैमेज करने वाली बीमारी भी कहा जाता है। मल्टीपल स्क्लेरोसिस के शुरुआती लक्षणों को लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती है और बाद में स्थिति खराब हो जाती है। इसके कुछ शुरुआती लक्षण काफी आम होती हैं, जिस कारण से लोग उन्हें गंभीरता से ले नहीं पाते हैं। साथ ही इस बीमारी से जुड़ी पर्याप्त जानकारी भी काफी कम लोगों को है और इस कारण से अक्सर इसके लक्षण इग्नोर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं मल्टीपल स्क्लेरोसिस के बारे में -

मल्टीपल स्क्लेरोसिस के लक्षण

मल्टीपल स्क्लेरोसिस से होने वाली कुछ शुरुआती लक्षण काफी सामान्य होते हैं और इस कारण से कई बार लोग इन्हें इग्नोर भी कर देते हैं। मल्टीपल स्क्लेरोसिस के कुछ शुरुआती लक्षणों में आमतौर पर थकान, नजर संबंधी समस्याएं, शरीर का कोई हिस्सा सुन्न रहना, मांसपेशियों में जकड़न व कमजोरी और सोचने व समझने की क्षमता कमजोर पड़ना आदि शामिल है। इसके अलावा जब यह स्थिति ज्यादा बढ़ जाती है, तो इसके कारण कई गंभीर समस्याएं होने लगती है जैसे निगलने में कठिनाई, मांसपेशियों में गंभीर दर्द और सोचने-समझने की क्रिया पूरी तरह से काम करना बंद कर देना।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस का कारण

मल्टीपल स्क्लेरोसिस शरीर में किस कारण से विकसित होता है, इस बारे में पूरी तरह से नहीं मिल पाई है और इसलिए इसके कारण अभी भी अज्ञात ही हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाने लग जाती है, जिस कारण से मल्टीपल स्क्लेरोसिस होने लगता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

मल्टीपल स्क्लेरोसिस का इलाज

मल्टीपल स्क्लेरोसिस के सटीक कारण का पता न होने के कारण इसका सही इलाज भी अभी तक नहीं मिल पाया है। सरल शब्दों में कहें तो मल्टीपल स्क्लेरोसिस का जड़ से इलाज अज्ञात है, लेकिन मौजूद दवाओं की मदद से इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है और इससे होने वाली जटिलताओं को भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसके इलाज में कई अलग-अलग प्रकार के दवाएं, थेरेपी व सेल्फ केयर टेक्नीक आदि शामिल हैं। इसकी मदद से मल्टीपल स्क्लेरोसिस से होने वाले लक्षणों व अन्य परेशानियों का इलाज किया जा सकता है।