मिसोफोनिया क्या है ? मिसोफ़ेनिया के लक्षण और इलाज

मिसोफोनिया (Misophonia) एक ऐसी बीमारी है जिसमें आवाज से परेशानी होती है. सामान्यतया तेज आवाज से हर कोई परेशान होता है. लेकिन जब किसी विशेष आवाज से किसी की हालत बेकाबू होने लगती है, तो इसे मिसोफोनिया (Misophonia) कहते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 27, 2019 6:37 PM IST

मिसोफोनिया (Misophonia) एक ऐसी बीमारी है जिसमें आवाज से परेशानी होती है. सामान्यतया तेज आवाज से हर कोई परेशान होता है. लेकिन जब किसी विशेष आवाज से किसी की हालत बेकाबू होने लगती है, तो इसे मिसोफोनिया (Misophonia) कहते हैं. वैसे तो सामान्य आवाज मिसोफोनिया (Misophonia) के मरीज को कोई परेशानी नहीं होती है. अक्सर देखा गया है कि गाने सुनना और टीवी देखना और बात करने में वो सामान्य रहते हैं. लेकिन किसी के खाना खाते समय निकलने वाली आवाज उन्हें परेशान करती है. कई बार पानी गटकने की आवाज से भी मिसोफोनिया का मरीज झुझला जाता है.

मिसोफोनिया क्या है ?

What is misophonia know Misophonia symptoms and treatment

मेडिकल की भाषा में मिसोफोनिया एक तंत्रिका तंत्र का मनोविकार है. मिसोफोनिया में ध्वनि या आवाज के कारण गुस्सा और घबराहट हो सकती है. कई बार मिसोफोनिया का मरीज बहुत असामान्य प्रतिक्रिया भी करता है. मिसोफोनिया के मरीज को जिन आवाजों से परेशानी होती है उसमें वो अपना सामान्य काम भी नहीं कर पाते हैं.

मिसोफोनिया के लक्षण

जब हम मिसोफोनिया के लक्षण (Misophonia symptoms) की बात करते हैं तो इसमें, जो इंसान मिसोफोनिया का शिकार होता है वो अप्रिय लगने वाली आवाज पर गुस्सा जाहिर करता है. कुछ लोग उन आवाजों से दूर रहने लगते हैं जिनसे उनको परेशानी होती है. कई बार मिसोफोनिया का मरीज एकांत पसंद करने लगता है, क्योंकि वो उन आवाजों से डर महसूस करता है. कई बार अपने सगे संबंधियों से भी बहुत उग्र व्यवहार भी करता है.

मिसोफोनिया का इलाज

मिसोफोनिया का इलाज (Misophonia Treatment) के बारे में मनोचिकित्सक जीवनशैली और व्यवहार में परिवर्तन का सुझाव देते हैं. कुछ लोगों में मिसोफोनिया नींद की कमी और तनाव की वजह से होता है. पूरी नींद लेने के साथ तनाव कम करने के उपाय मिसोफोनिया के इलाज में अपनाए जाते हैं. एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का नियमित तौर पर पालन मिसोफोनिया के इलाज में मदद करता है.

जो आवाजें मिसोफोनिया के मरीज को परेशान करती है, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण भी एक तरीका है. इसमें मिसोफोनिया के मरीज को उन आवाजों पर उग्र प्रतिक्रिया जाहिर न करने के लिए प्रशिक्षित करते हैं. सामान्य अभ्यास और आस-पास रहने वाले लोगों की मदद से मिसोफोनिया से छुटकारा पाया जा सकता है.

कुछ अजीब मानसिक परेशानियां.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source