hamburger icon
A
Read in English

Menopause in Hindi: महिलाओं में किस उम्र में देखे जाते हैं मेनोपॉज के लक्षण? कौन से लक्षण दिखते हैं सबसे ज्यादा

Menopause Kya Hota Hai | मेनोपॉज महिलाओं के शरीर में उम्र के अनुसार होने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण बदलाव है, जिसके बारे में हर किसी को जानना जरूरी है ताकि समय के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 17, 2025 1:23 PM IST

Menopause Kab Aata Hai: उम्र के अनुसार शरीर में बदलाव आते ही रहते हैं और यह पूरी तरह से सामान्य होता है। सिर्फ शरीर का बूढ़ा होना ही उम्र के साथ होने वाला बदलाव नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर ही बहुत सी ऐसी प्रक्रियाएं होती हैं, जो समय के अनुसार शुरु व बंद होती हैं। रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज भी उम्र के अनुसार महिलाओं के शरीर में शुरु होने वाली एक ऐसी ही प्रक्रिया है। जहां ज्यादातर शरीर के ज्यादातर इस तरह के बदलाव महिलाओं के शरीर में 30 की उम्र से पहले ही हो जाते हैं, वहीं मेनोपॉज आमतौर पर उनके मध्यम आयु वर्ग के आसपास की उम्र में शुरु होता है। मेनोपॉज क्या है और यह किस उम्र में शुरु होता है। खासतौर पर भारत के ग्रामीण क्षेत्रो में ज्यादार महिलाओं को अभी तक भी रजोनिवृत्ति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और इस स्थिति की पूरी जानकारी न होने के कारण कई बार कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम आपको इसी बारे में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।

क्या है मेनोपॉज

रजोनिवृत्ति को महिलाओं का अखिरी मासिक धर्म यानी फाइनल मेन्स्ट्रूअल पीरियड कहा जाता है। यह महिलाओं के शरीर में होने वाली यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो महिलाओं की ओवरी की क्रिया प्रणाली पूरी तरह से बंद हो जाती है। साथ ही महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बनना काफी कम हो जाता है। यह प्रक्रिया महिलाओं के शरीर में बहुत धीमी गति से चलती है, जिसमें कई 7 साल से भी ज्यादा का समय लग जाता है और यहां तक कि कुछ महिलाओं के शरीर में तो ये कई 10 साल से भी ज्यादा समय तक समय तक चलता रहा है, जिसके दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी इसका काफी असर पड़ता है।

(और पढ़ें - मेनोपॉज होने का कारण)

मेनोपॉज के दौरान होने वाले लक्षण

मेनोपॉज के लक्षण वैसे तो वैसे तो हर महिला के शरीर में कई अलग-अलग तरह के लक्षण देखे जा सकते है और ऐसा आमतौर पर अलग-अलग शरीर की प्रक्रिया के कारण होता है। लेकिन रजोनिवृत्ति की प्रक्रिया के दौरान आमतौर पर देखे जाने वाले कुछ लक्षण इस तरह से हो सकते हैं -

  • अनियमित मासिक धर्म आना (जो धीरे-धीरे करके बंद हो जाते हैं)
  • अचानक से गरने लगने लगना (हॉट फ्लैश)
  • राज को सोते समय ज्यादा पसीने आना
  • वेजाइना में ज्यादा ड्राईनेस रहना
  • ठीक से नींद न आना
  • बार-बार मूड चेन्ज होना
  • ध्यान केंद्रित न कर पाना
  • जोड़ों में दर्द व अकड़न रहना

इनमें से ज्यादातर लक्षण हार्मोन में होने वाली गड़बड़ी के कारण होते हैं और जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि हर महिला के शरीर के अनुसार ये लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं और इनकी गंभीरता भी हर महिला के फीजिकल नेचर पर ही निर्भर करती है।

किस उम्र में शुरु होता है मेनोपॉज

महिलाओं में आमतौर पर रजोनिवृत्ति आमतौर पर 45 से 55 के बीच शुरु होती है और इसे सामान्य माना जाता है। वहीं अगर इस समय से पहले या बाद में मेनोपॉज शुरु होता है, तो वह असमान्य माना जाता है, हालांकि, इसका मतलब यह भी नहीं है कि आपके स्वास्थ्य को कोई खतरा है। लेकिन फिर भी इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। औसतन स्वस्थ महिलाओं को 50-51 की उम्र में आकर ही रजोनिवृत्ति शुरू होती है, जो महिलाओं की मध्यम आयुवर्ग में आता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।