घुटनों से आती है 'पॉप' की आवाज, तो ये हो सकती है गंभीर बीमारी का कारण, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

What is Meniscal Tear Management and Prevention tips: मेनिस्कस टियर एक सामान्य लेकिन गंभीर घुटने की समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं मेनिस्कस टियर के बारे में-

WrittenBy

Written By: Dr Ashis Acharya | Updated : April 21, 2026 1:06 PM IST

कभी खेलते हुए, सीढ़िया चढ़ते हुए या फिर लगातार तेज दौड़ते हुए आपको अपने घुटनों में अचानक से पॉप की आवाज सुनाई देती है? पॉप की आवाज को सुनने के बाद आप इसे मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं, तो ठहर जाइए। घुटनों से आने वाली पॉप की आवाज कोई साधारण नहीं बल्कि गंभीर मेनिस्कस टियर नामक बीमारी का संकेत हो सकती है। घुटने की चोटों में मेनिस्कस टियर (Meniscal Tear) एक बेहद आम लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली समस्या है। यह केवल प्रोफेशनल एथलीट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि सामान्य जीवनशैली वाले लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं। सही समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर यह समस्या आगे चलकर गंभीर समस्या और गठिया जैसी बीमारी का कारण बन सकती है।

क्या होता है मेनिस्कस टियर?

घुटने के जोड़ में मौजूद मेनिस्कस एक अर्धचंद्राकार (C-shaped) कार्टिलेज होता है, जो घुटने को स्थिरता देने और झटकों को अवशोषित करने का काम करता है। जब चोट लगने या दौड़ते समय कार्टिलेज फट जाता है, तो इस मेडिकल कंडीशन को मेनिस्कस टियर कहा जाता है। कुछ मामलों में उम्र बढ़ने के कारण भी व्यक्ति का मेनिस्कस कमजोर हो जाता है। इसके कारण हल्की सी भी एक्टिविटी के कारण मेनिस्कस टियर फट सकता है।

knee pain घुटनों के दर्द की समस्या को कभी भी सामान्य नहीं समझना चाहिए।

मेनिस्कस टियर के प्रमुख कारण

  1. खेल के दौरान अचानक मुड़ना या गिरना
  2. घुटने पर ज्यादा दबाव पड़ना
  3. बार-बार स्क्वाटिंग या भारी वजन उठाना
  4. उम्र बढ़ने के साथ कार्टिलेज का घिसना (Degenerative Tear)

युवा लोगों में यह चोट अधिकतर स्पोर्ट्स के दौरान होती है, जबकि बुजुर्गों में यह धीरे-धीरे घिसाव के कारण होती है।

मेनिस्कस टियर के लक्षण क्या हैं?

मेनिस्कस टियर होने पर शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए:

  1. घुटने में अचानक “पॉप” जैसी आवाज आना
  2. तेज दर्द, खासकर दबाव डालने पर
  3. सूजन और जकड़न (Stiffness)
  4. घुटने का लॉक होना या मुड़ने में अटकना

अगर आपको अपने शरीर में यह लक्षण लंबे समय तक नजर आते हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें और अपने घुटनों का टेस्ट जरूर करवाएं। एक ऑर्थोपेडिक होने के नाते मैं यह सकता हूं कि घुटनों की बीमारी को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

मेनिस्कस टियर का इलाज क्यों जरूरी है?

बहुत से लोग शुरुआत में दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं और सामान्य गतिविधियां जारी रखते हैं। लेकिन यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है। यदि मेनिस्कस का फटा हुआ हिस्सा घुटने के जोड़ में इधर-उधर घूमने लगे, तो यह बड़ी चोट और ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) का कारण बन सकता है। हर मेनिस्कस टियर अपने आप ठीक नहीं होता। इसका इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि चोट किस हिस्से में और कितनी गंभीर है।

मेनिस्कस टियर से बचाव कैसे करें?

मेनिस्कस टियर जैसी गंभीर बीमारी में व्यक्ति को इलाज करवाने से बेहतर होता है इसकी रोकथाम की जाए। खासकर अगर आप खेल-कूद या फिटनेस एक्टिविटीज में ज्यादा एक्टिव हैं। इस स्थिति में मेनिस्कस टियर से बचाव करने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं

  1. एक्सरसाइज से पहले सही तरीके से वार्म-अप करें
  2. घुटनों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम करें
  3. सही जूते और प्रोटेक्टिव गियर का इस्तेमाल करें
  4. गलत बॉडी मैकेनिक्स (posture/technique) से बचें
  5. अचानक मूवमेंट और ओवरलोडिंग से बचें

मेनिस्कस टियर को हल्के में लेना बड़ी गलती हो सकती है। हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए इलाज भी व्यक्तिगत (customized) होना चाहिए। यदि आपको घुटने में लगातार दर्द, सूजन या मूवमेंट में दिक्कत महसूस हो रही है, तो तुरंत किसी स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट या ऑर्थोपेडिक सर्जन से संपर्क करें। जिन लोगों को परिवार में घुटनों के दर्द, सूजन की परेशानी रही है, उन्हें समय- समय पर डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.