मरीन कोलेजन क्या होता है? जानिए क्यों है ये शरीर के लिए इतना जरूरी

Marine Collagen Benefits: शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की तरह की कोलेजन भी जरूरी होता है। आइए, जानते हैं मरीन कोलेजन के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 5, 2024 8:40 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Mandeep Singh Basu

Marine Collagen: उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारे शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है। दरअसल, कोलेजन हमारे शरीर में सबसे समृद्ध प्रोटीन माना जाता है, जो हड्डियों, मांसपेशियों, ऊतकों, लिगामेंट्स और स्किन में पाया जाता है। कोलेजन को मुख्य रूप से त्वचा से जोड़कर देखा जाता है। यह हमारी त्वचा और संयोजी ऊतकों को लोच और संरचना प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का भी काम करता है। शरीर में इसकी कमी से त्वचा सूखने लगती है और झुर्रियों पड़ने लगती हैं। लेकिन इसके अलावा भी कोलेजन की कमी से कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। शरीर में इसकी मात्रा कम होने से मांसपेशियां कमजोर होना, कमजोरी, पाचन संबंधी समस्याएं और जोड़ों में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, शरीर में इसका सही मात्रा में होना जरूरी है। शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने पर इसे सप्लीमेंट के तौर पर भी लिया जा सकता है। लेकिन इसके अन्य स्टार्ट भी है, जैसे मरीन या समुद्री कोलेजन। आइए, जगत फार्मा के डायरेक्टर डॉ मनदीप सिंह बासु से जानते हैं मरीन कोलेजन क्या होता है और इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

मरीन कोलेजन क्या होता है? (What Is Marine Collagen In Hindi)

जैसा ही नाम से ही स्पष्ट होता है मरीन कोलेजन समुद्री जीवों से प्राप्त होता है। मुख्य रूप से यह मछली की त्वचा, स्केल्स और हड्डियों से प्राप्त किया जाता है। यह कोलेजन टाइप 1 और टाइप 3 का प्रमुख स्रोत है, जो हमारी त्वचा, बालों, नाखूनों, जोड़ों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। अन्य कोलेजन स्रोतों की तुलना में मरीन कोलेजन शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है, जिससे यह स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

मरीन कोलेजन के फायदे (Benefits Of Marine Collagen In Hindi)

 त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शरीर का प्राकृतिक कोलेजन उत्पादन कम हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा ढीली होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मरीन कोलेजन त्वचा की लोच को बरकरार रखने, त्वचा को जवां बनाए रखने, त्वचा को चमकदार बनाने और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है।

जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

मरीन कोलेजन जोड़ों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें ग्लाइसिन और प्रोलाइन जैसे अमीनो एसिड होते हैं, जो कार्टिलेज और कनेक्टिव टिशू का रखरखाव और मरम्मत करते हैं। मरीन कोलेजन के नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और साथ ही आपकी शारीरिक गतिशीलता में भी सुधार होता है।

मजबूत बाल और नाखून

मरीन कोलेजन स्वास्थ्य के विकास के लिए आवश्यक बिल्डिंग ब्लॉक प्रदान करके आपके बालों और नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कोलेजन में अमीनो एसिड होते हैं, जो केराटिन के उत्पादन में सहायता करते हैं। प्रोटीन जो बालों और नाखूनों की संरचना को तैयार करने में मदद करता है। इसके परिणामस्वरूप, इसे लेने से बाल मजबूत और घने और कम नाजुक नाखून हो सकते हैं।

आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

मरीन कोलेजन आंतों की परत की मरम्मत और उसे मजबूत करने में मदद करके आंत के स्वास्थ्य का समर्थन करता है। मरीन कोलेजन में अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

वेट मैनेजमेंट में सहायक

मरीन कोलेजन मेटाबोलिज्म और मांसपेशियों का भी समर्थन करता है, जो वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। मरीन कोलेजन में मौजूद प्रोटीन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे अधिक खाने की प्रवृत्ति कम हो जाती है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source