शरीर पर Butterfly जैसे निशान हैं इस गंभीर बीमारी का संकेत! जानें किन लक्षणों के दिखाई देने पर इलाज है जरूरी

World Lupus Day 2023 : ल्यूपस का लक्षण स्किन पर काफी ज्यादा नजर आता है। यह एक ऑटो इम्यून डिजीज है। आइए जानते हैं इसके कारण और लक्षणों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 10, 2023 5:27 PM IST

World Lupus Day 2023 : ल्यूपस एक ऑटोइम्यून डिजीज है। इस बीमारी से ग्रसित मरीजों के स्किन, ब्लड वेसेल्स, हार्ट, फेफड़ों, किडनी जैसे कई पर सूजन होने लगती है। ल्यूपस का इलाज बेहद ही मुश्किल है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर अन्य परिस्थितियों के साथ सामने आते हैं। इस समस्या के कारण स्किन पर छोटे-छोटे दाने आने लगते हैं। यह सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक है। चेहरे पर ल्यूपस के दानें तितली के पंखों के आकार में नजर आते हैं, जो लगभग हर प्रभावित व्यक्ति में नजर आता है। यह काफी गंभीर स्थिति मानी जाती है। ध्यान रखें कि ल्यूपस का कोई इलाज नहीं है। हालांकि, इसके लक्षणों में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है। 

ल्यूपस के क्या हैं लक्षण - Symptoms of Lupus 

चेहरे के अलावा शरीर में ल्यूपस के कई लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

  • बुखार आना
  • थकान महसूस होना
  • जोड़ों में दर्द की परेशानी
  • शरीर के अंगों में सूजन होना
  • सिर और छाती में दर्द
  • नाक के पुल और गालों पर तितलीनुमा दानें
  • उंगलियों और पैरों का रंग सफेद या नीला पड़ना
  • सांस फूलने में परेशानी
  • मेमोरी पावर कम होना
  • आंखों में धुंधलापन
  • नर्वस सिस्टम डैमेज होना, इत्यादि

किन कारणों से होता है ल्यूपस - Causes of Lupus

यह एक ऑटोइम्यून डिजीजी है। इस डिजीज में हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली हमारे ही शरीर के हेल्दी टिश्यूज पर हमला करने लगती है। यह मुख्य रूप से आनुवंशिकी और पर्यावरणीय कारणों से होती है। पर्यावरणीय कारणों को ट्रिगर करना आसान होता है। लेकिन अनुवांशिक कारणों अक्षात हैं। आइए जानते हैं कुछ पर्यावरणीय कारण-

  • ल्यूपस की समस्या सूरज के किरणों के संपर्क में आने से ट्रिगर होती है। ऐसे में सूर्य की पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने से बचें। 
  • कुछ हानिकारक संक्रमण भी इस परेशानी को ट्रिगर कर सकते हैं। 
  • हाई ब्लड प्रेशर, एंटीबायोटिक्स दवाओं के कारण भी ल्यूपस की समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं। 

ल्यूपस का इलाज - Treatment of Lupus 

ल्यूपस का इलाज शरीर में दिखने वाले लक्षणों पर निर्धारित होता है। आपके शरीर में किस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, उस लक्षणों के आधार पर दवाएं दी जाती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ल्यूपस का पूर्ण रूप से इलाज संभव नहीं है। इससे सिर्फ लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। 

ल्यूपस के लक्षणों से बचाव के टिप्स - Prevention Tips for Lupus

पर्यावरणीय कारणों से ल्यूपस की समस्याओं को बढ़ने से रोकने के लिए आप कुछ बचाव टिप्स अपना सकते हैं, जैसे-

  • सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से बचें। इससे ल्यूपस की समस्या ट्रिगर हो सकती है। मुख्य रूप से अपनी स्किन को पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखने की कोशिश करें। 
  • रोजाना एक्सरसाइज करें, ताकि हड्डियों और मांसपेशियां मजबूत हो सकें। ।
  • खाने में नियमित रूप से साबुत अनाज शामिल करें, इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • धूम्रपान और एल्कोहल से दूरी बनाकर रखें।

ल्यूपस एक ऑटोइम्यून डिजीज है। अगर आपके शरीर में ल्यूपस के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source