भारत में भी बढ़ रही है लॉकडाउन फटीग की समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव

वर्क फ्रॉम होम और बाहर ना जा पाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कई नयी चीज़ें अब सभी की ज़िंदगी का आम हिस्सा बन गयी हैं।  लेकिन, अब धीरे-धीरे एक और चीज़ लोगों की ज़िंदगी में जगह बना रही है। यह एक नयी समस्या है जो मानसिक सेहत से जुड़ी हुई है। यह समस्या लॉकडाउन फटीग के नाम से जानी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 12, 2020 1:00 PM IST

Lockdown Fatigue: भारत में लॉकडाउन के अब 4 महीने पूरे होने वाले हैं। इन 4 महीनों में प्रशासन लोगों को उनके घर में रहने के आदेश दिए गए और लोगों ने ऐसा किया भी। इस दौरान लोगों ने अपने घर के काम बिना किसी नौकर की मदद के किए। साथ ही दफ्तर का काम भी घर से ही किया। वर्क फ्रॉम होम और बाहर ना जा पाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कई नयी चीज़ें अब सभी की ज़िंदगी का आम हिस्सा बन गयी हैं।  लेकिन, अब धीरे-धीरे एक और चीज़ लोगों की ज़िंदगी में जगह बना रही है। यह एक नयी समस्या है जो मानसिक सेहत से जुड़ी हुई है। यह समस्या लॉकडाउन फटीग (Lockdown Fatigue) के नाम से जानी जाती है।

क्या है लॉकडाउन फटीग ? ( What is Lockdown Fatigue):

जैसा कि, घरबंदी के कारण लोगों की फिज़िकल एक्टिविटी कम हो गयी है। जिससे, वे कम एक्टिव और सुस्त बनते जा रहे हैं।  साथ ही घर में होने वाले कामों से लोगों को तनाव भी महसूस हो रहा है। इन सबका असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ रहा है। जिससे, उनकी थकान और उदासी बढ़ती जा रही है। इस समस्या का हर उम्र के लोगों पर दिखायी पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लॉकडाउन फटीग की वजह शारीरिक और मानसिक स्तर की थकान को बताया जा रहा है। डॉक्टरों की सलाह है कि, मेंटल और फिजिकल लेवल पर अपनी थकान को कम करके ही इस समस्या से बचा जा सकता है।

लॉकडाउन फटीग के लक्षण (Lockdown Fatigue Symptoms):

  • हमेशा थकान महसूस करना
  • बहुत अधिक सुस्ती
  • ठीक से सो ना पाना या अनिद्रा
  • फोकस करने में दिक्कत
  • बेचैनी
  • पाचन तंत्र से जुड़ी तकलीफें
  • बदन दर्द

लॉकडाउन फटीग से ऐसे करें डील:

  • घर में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ेंस करें और सक्रिय रहें
  • हाइड्रेटेड रहें, ढेर सारे तरल पदार्थ और पानी पीएं
  • तली-भूनी चीज़ें कम खाएं
  • पचने में आसान और हल्की-फुल्की चीज़ें खाएं
  • सोने से पहले गर्म दूध पीएं। इससे, दिमाग को आराम मिलेगा और नींद भी आएगी