Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Liver Day 2024: अगर आप लिवर से जुड़ी किसी गम्भीर बीमारी जैसे लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis) या लिवर कैंसर (liver cancer) से पीड़ित हैं तो ऐसे में लिवर ट्रांसप्लांट (liver transplant) आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। डॉक्टर गौरव चौबल (Dr Gaurav Chaubal, Director of Liver, Pancreas, Intestine Transplant Program, and HPB Surgery, Gleneagles Hospitals, Parel, Mumbai) बता रहे हैं कि कब और किन लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट कराना चाहिए।
लिवर आपके शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है और यह पूरे शरीर की फंक्शनिंग में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने के अलावा रक्त को साफ रखने और आपके पूरे शरीर की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखता है लिवर। लिवर बाइल या पित्त का भी निर्माण करता है जो डाइजेशन बढ़ाने और फैट्स को ब्रेक डाउन करता है। इससे शरीर के लिए फैट और न्यूट्रिएंट्स के अवशोषण में मदद होती है।
इसी तरह लिवर ही वह जगह है जहां विटामिंस और मिनरल्स जमा होते हैं। लिवर इन पोषक तत्वों को स्टोर करने और रिलीज करने की प्रक्रिया की मदद से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने का काम करता है। लेकिन, जब लिवर ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता तो ऐसे में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
लिवर ट्रांसप्लांट एक बड़ी सर्जिकल प्रक्रिया है। जब लिवर खराब हो जाए तो ऐसी स्थिति में लोगों का लिवर ट्रांसप्लांट किया जाता है। ऐसे में किसी डोनर के स्वस्थ लिवर को ट्रांसप्लांट करानेवाले व्यक्ति के लिवर के स्थान पर लगाया जा सकता है। लिवर ट्रांसप्लांट के कई प्रकार हैं जैसे-
जीवित व्यक्ति का लिवर ट्रांसप्लांटेशन ( Living donor liver transplantation),
पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट ( Paediatric liver transplantation)
स्प्लिट लिवर ट्रांसप्लांट ( Split liver transplantation)
डोमिनो लिवर ट्रांसप्लांट (Domino liver transplantation)
ऑक्जिलरी लिवर ट्रांसप्लांट (Auxiliary liver transplantation)
लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह उन लोगों को दी जाती है जो लिवर से जुड़ी किसी क्रोनिक बीमारी से पीड़ित हैं। एंड-स्टेज क्रोनिक लिवर डिजिज (end-stage chronic liver disease or ESLD) एक गम्भीर लिवर डिजिज है। इसमें लिवर के हेल्दी टिश्यूज नष्ट हो जाते हैं और उनकी जगह खराब टिश्यूज बढ़ने लगते हैं। इसी तरह लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी स्थितियों में भी लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। डॉ. चौबल ने बताया कि, जब लिवर फेल हो जाता है या लिवर 75% कार्यक्षमता कम हो जाती है तो भी लिवर ट्रांसप्लांट किया जाता है। इस स्थिति को अक्यूट लिवर फेलियर (Acute Liver Failure) भी कहा जाता है।