Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lipoma Symptoms :शरीर में धीमी गति से बढ़ने वाली वसायुक्त गांठ को लिपोमा कहते हैं। यह गांठ अक्सर स्किन और मांसपेशियों की परत के बीच स्थित होती है। लिपोमा शरीर के किसी अंग पर फूला हुआ महसूस होता है और यह आमतौर मुलायम नहीं होती है। उंगली से इस हिस्से को दबाने पर आप इसके बारे में आसानी से जान सकते (Lipoma Symptoms) हैं। यह समस्या अक्सर मिडिल एज यानी 45 से 55 साल की उम्र में होता है।
वहीं, कुछ लोगों में एक से ज्यादा लिपोमा होते हैं। हालांकि, आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि यह कोई कैंसर नहीं है और ना ही यह शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाता है। इसे किसी उपचार की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अगर आप लिपोमा से परेशान हैं या फिर आपको दर्द महसूस हो रहा है, तो आप इसे हटा सकते (Lipoma Symptoms) हैं।
व्यक्तियों में लिपोमा होने का कारण पूरी तरह अभी तक सामने नहीं आ पाया है। यह अनुवांशिक रूप से परिवारों में एक दूसरे को हो सकता है।
कई वजहों से लिपोमा विकसित हो सकता है-
आमतौर पर यह 40 से 60 साल के बीच लोगों को हो सकता है। हालांकि, यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। यह आयु वर्ग इसमें सबसे आम हैं। इसके अलावा ये फैमिली में चलते रहते हैं।
लिपोमा एक गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन अगर आपको इससे किसी तरह की परेशानी होती है, तो आप डॉक्टर को दिखा सकते हैं। डॉक्टर्स इसे सर्जरी के जरिए बाहर निकाल देते हैं। इसके अलावा वसायुक्त गांठ को हटाने के लिए सुई और एक बड़े सिरिंज का भी इस्तेमाल किया जाता है।
हाथ-पैर क्यों हो जाते हैं सुन्न? इन घरेलू उपचार से सिर्फ 2 मिनट में पाएं राहत
डेंगू और मलेरिया के मच्छरों से रहें दूर, घर में जरूर लगाएं ये 4 प्लांट्स
अस्थमा अटैक आने से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे करें बचाव