Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Lactose intolerance Symptoms : आपने अक्सर कुछ लोगों को कहते सुना होगा कि वे दूध नहीं पी सकते, क्योंकि इससे उन्हें गैस, पेट फूलने और दस्त लगने की समस्या हो जाती है। कई बार उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है। इस दिक्कत लैक्टोज इंटोलरेंस कहा जाता है। इन सभी दिक्कतों की वजह से लोग दूध पीना छोड़ देते हैं, जिससे शरीर में दूध से मिलने वाले मिनरल्स की कमी हो सकती है। नतीजा यह होता है कि शरीर कमजोर होने लगता है। हालांकि, दूध न पचना एक घातक बीमारी नहीं होती है। इसका इलाज भी है, लेकिन यदि इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह कई अन्य दिक्कतों का कारण बन सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको दूध न पचने के कारण, शरीर के लैक्टोज इंटोलरेंस होने के कारण और इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
हमारे शरीर में जब एक खास एंजाइम लैक्टेस की कमी हो जाती है, तो इस स्थिति को लैक्टोज इनटॉलरेंस कहते हैं। यह एंजाइम डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद लैक्टोज (जिन्हें डेयरी शुगर कहा जाता है) को तोड़कर बॉडी में पाए जाने वाले ग्लूकोज और गैलेक्टोज में बदलता है। ऐसे में जब शरीर में लैक्टेस की कमी हो जाती है, तो लैक्टोज पच नहीं पाता है। इसकी वजह से पेट में इन्फेक्शन और जलन की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में दूध पीने के तुरंत बाद आपको पेट दर्द और दस्त जैसा महसूस हो सकता है।
लैक्टोज इनटोलेरेंस के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। आइए आपको इसके कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बताते हैं-
दूध या दूध से बनी चीजों को खाने के तुरंत बाद पेट फूलना या पेट में दर्द होना
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।