कैंसर के इलाज के लिए IV ozone therapy हो सकती है मददगार, एक्सपर्ट से जानें इसकी प्रक्रिया और फायदे

कैंसर के इलाज में किस तरह आईवी ओजोन थेरेपी काम आ सकती है और कैसे यह कैंसर के मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण साबित हो सकती है। पढ़ें विस्तार से

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 9, 2024 12:09 AM IST

आईवी ओज़ोन थेरेपी (IV ozone therapy) में ओजोन मॉल्यूकल्स को सलाइन (saline) की मदद से आपकी नसों में चढ़ाया जाता है। इसे शरीर में ऑक्सीजन का सही इस्तेमाल और इम्यून सिस्टम को उत्तेजित करने का एक मेथड बताया जाता है। साथ ही इसमें सूजन कम करने वाले तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant properties) होने की बात भी कही जाती है। इससे कैंसर का कारण बननेवाले ट्यूमर की ग्रोथ को रोका जा सकता है और शरीर में साइटोकिन्स (cytokines) और अन्य इम्यून सेल्स का निर्माण भी बढ़ जाता है। ये हेल्दी सेल्स कैंसरवाली सेल्स से लड़ती हैं और शरीर में बीमारी को फैलने से रोक सकती हैं।

डॉ. ललित कुमार (Dr. Lalith Kumar G,Consultant Ayurveda, Integrative and Preventive Oncology Sammprada Hospital,Bengaluru) बता रहे हैं कि कैंसर के इलाज में किस तरह आईवी ओजोन थेरेपी काम आ सकती है और कैसे यह कैंसर के मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण साबित हो सकती है।

आईवी थेरेपी में कैसे किया जाता है कैंसर का इलाज?

हाई-डोज आईवी विटामिन सी थेरेपी (High-dose IV vitamin C therapy) को इंट्रावीनस एस्कॉर्बिक एसिड थेरेपी (intravenous ascorbic acid therapy) भी कहा जाता है। इस थेरेपी की मदद से ट्रीटमेंट करा रहे व्यक्ति की नसों में विटामिन सी की हाई डोज पहुंचायी जाती है। यह मात्रा साधारण सप्लीमेंट्स और डाइट से प्राप्त होनेवाली विटामिन सी की मात्रा से अधिक होती है। डॉ. ललित कुमार का कहना है कि, मेडिकल जगत में इस थेरेपी के बारे में काफी चर्चा है और एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा के कारण लोग भी इसमें रूची ले रहे हैं। दरअसल, कुछ स्टडीज के अनुसार विटामिन सी की हाई डोज की मदद से कीमोथेरेपी के साइड-इफेक्ट्स(side effects of chemotherapy) और रेडियोथेरेपी (radiotherapy) के साइड-इफेक्ट्स को कम किया जा सकता है जिससे कैंसर मरीजों को काफी मदद हो सकती है।

आईवी न्यूट्रिशन थेरेपी (IV nutrition therapy) में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को सीधे नसों में पहुंचा दिया जाता है। इससे शरीर को विटामिंस (vitamins), मिनरल्स (minerals) और अमिनो एसिड (amino acids) मिल पाते हैं और सेलुलर लेवल पर कार्य बेहतर तरीके से होता है, शरीर को शक्ति मिलती है और हीलिंग प्रोसेस भी तेज होता है। आईवी न्यूट्रिशन थेरेपी उन कैंसर मरीजों के लिए फायदेमंद है जिन्हें कैंसर ट्रीटमेंट के साइड-इफेक्ट्स की वजह से पोषण नहीं मिल पाता या  जिन्हें कैंसर कैशेक्सिया (cancer cachexia) की समस्या होती है।

IV न्यूट्रिशन थेरेपी के फायदे क्या हैं?

कैंसर के पारम्परिक इलाज के दौरान मरीजों को कमजोरी, चक्कर आने, उल्टी, डायरिया और भूख ना लगने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इनकी वजह से व्यक्ति में कुपोषण बढ़ सकता है और उनका वजन भी तेजी से घटसकता है। लेकिन आईवी थेरेपी से कैंसर मरीज को बेहतर लाइफ क्वालिटी मिल सकती है। इससे उसकी न्यूट्रिशन की जरूरत भी पूरी हो सकती है और साइड-इफेक्ट्स की संभावना भी कम होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source