इंसुलिन रेजिस्टेंस के हेल्थ रिस्क क्या हैं? डॉक्टर से जानिए इंसुलिन रेजिस्टेंस मैनेज करने के तरीके

इंसुलिन रेजिस्टेंस की ओर अगर ध्यान ना दिया जाए तो यह कई गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती हैं। इसीलिए, लोगों को इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षणों पर ध्यान देने और इस कंडीशन को मैनेज करने के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2025 4:20 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Mahesh DM

Insulin Resistance Health Hazards- इंसुलिन रेजिस्टेंस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें शरीर इंसुलिन को सही प्रतिक्रिया नहीं देता। इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है जिसका निर्माण अग्नाशय या पैंक्रियाज़ द्वारा किया जाता है। इंसुलिन शरीर मे ग्लूकोज या शुगर के सर्कुलेशन में मदद करता है। ग्लूकोज (glucose) शरीर को भोजन से प्राप्त होनेवाली एनर्जी या रस है जो शरीर को कार्य करने में सहायता करती है। जब शरीर की सेल्स इंसुलिन को ठीक से प्रतिक्रिया नहीं देतीं तो शरीर को ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल (blood sugar levels normal) रखने के लिए अधिक मात्रा में इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। अगर यह स्थिति लम्बे समय तक बनी रहे तो इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल (higher blood sugar) बढ़ जाता है और टाइप 2 (risk of type 2 diabetes) डायबिटीज और हार्ट डिजिज (heart disease) जैसी समस्याओं का रिस्क बढ़ने लगता है।

इंसुलिन काम कैसे करता है? - How Insulin Works?

जब हम भोजन करते हैं और विशेषकर कार्ब्स वाले फूड्स (carbohydrates rich foods) खाते हैं तो उनसे शरीर में ग्लूकोज बनता है। यह ग्लूकोज रक्त प्रवाह में घुल जाता जाता है। इंसुलिन एक चाभी की तरह काम करता है और बॉडी सेल्स को खुलने और ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में मदद करता है। सीनियर एंडोक्रोइनोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. महेश डीएम कहते हैं कि, इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति में यह ताले और चाभी का मैकेनिज्म काम नहीं करता। जिससे बॉडी सेल्स ठीक तरह से खुल नहीं पातीं और ऐसे में ग्लूकोज के सेल्स के अंदर भेजने के लिए पैंक्रियाज को अधिक मात्रा में इंसुलिन का निर्माण करना पड़ता है। शुरूआत में अतिरिक्त इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल का स्तर ठीक रखने का काम करता है लेकिन, समय के साथ पैंक्रियाज के लिए यह काम मुश्किल हो जाता है।

इंसुलिन रेजिस्टेंस क्यों होता है? - Causes of Insulin Resistance

डॉक्टर बताते हैं कि, इंसुलिन रेजिस्टेंस के कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • शरीर का वजन अधिक होना (Being overweight), खासकर कमर और आसपास का वजन अधिक होना
  • कसरत ना करना या फिजिकली एक्टिव ना रहना
  • प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करना
  • शक्कर और मीठी चीजें, अनहेल्दी फैट्स वाले फूड्स का सेवन अधिक करना
  • जेनेटिक्स या अनुवांशिकी
  • तनाव
  • नींद की कमी
  • स्टेरॉइड्स ( steroids) और एंटी-साइकोटिक्स दवाएं

इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षण क्या हैं?- Signs and Symptoms of Insulin Resistance

सबसे बड़ी चिंता की बात यही है कि इंसुलिन रेजिस्टेंस के शुरूआती स्टेज पर इसके कोई लक्षण दिखायी नहीं देते। इसीलिए, बहुत-से लोगों को यह समझ नहीं आता कि उन्हें इंसुलिन रेजिस्टेंस है। हालांकि, समय बीतने के साथ इसके लक्षण दिखायी दे सकते हैं। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं-

  • बहुत अधिक थकान महसूस करना (feeling more tired than usual)
  • वजन घटाने में समस्या आना ( struggling to lose weight)
  • मीठा खाने की बहुत अधिक इच्छा होना (craving sweets)
  • कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीजें खाने का मन करना
  • स्किन पर काले धब्बे बनना

इंसुलिन रेजिस्टेंस मैनेज करने के उपाय- How to manage Insulin Resistance?

फिजिकली एक्टिव रहें

रेग्यूलर फिजिकल एक्टिविटी करें। रोजाना एक्सरसाइज करें।

हेल्दी डाइट अपनाएं

अपनी डाइट में सब्जियां, फल, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल करें।

मीठा कम खाएं

चीनी वाली चीजें कम खाएं, फ्राइड फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें।

वजन कम करें

अपने शरीर का वजन कम करें। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद होगी।

स्ट्रेस मैनेज करें

तनाव को बढ़ने से रोकें और योग-मेडिटेशन जैसे उपायो की मदद से स्ट्रेस कंट्रोल करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षण क्या हैं?

बहुत अधिक थकान महसूस करना, लगातार बढ़ता मोटापा, मीठा खाने की क्रेविंग्स होना और स्किन पर  काले धब्बे बनना इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षण हो सकते हैं।

इंसुलिन रेजिस्टेंस क्यों होता है?

मोटापा, कसरत ना करने की आदत और  प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source