Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आप रोजाना 7-8 घंटे की भरपूर नींद ले पाएं। लेकिन यदि आप ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं कि भरपूर थकान के बाद भी आपको रात में लगातार करवटें बदलनी होती हैं। तो यह Insomnia रोग का संकेत हो सकता है। वहीं बात करें आज की तो इनसोम्निया आज लोगों में काफी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। रात में देर तक जागना और सुबह देर से उठना आज लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। नींद की कमी न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। यदि आप इन्सोमनिया से परेशान हैं, तो जानिए कि इसके लक्षण और बचाव के उपाय..
इनसोम्निया की समस्या से निजात पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल के एसेंशियल का प्रयोग कर सकते हैं। कई हेल्थ स्टडी में यह साबित हुआ है कि लैवेंडर ऑयल हमारी नींद न आने की समस्या का इलाज हो सकता है। इसके अलावा इसकी खुशबू आपकी नींद की गुणवत्ता को भी बढ़ाने का काम करती है। इसकी 1-2 स्प्रे आप सोने से पहले अपने तकिए पर कर सकते हैं।
यदि आप तनाव के कारण नींद न आने से परेशान हैं तो आपको रोजाना ध्यान लगाने का अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा डेली मेडिटेशन करने से आपका मूड भी बूस्ट होता है, जो आपके दैनिक क्रियाकलापों को बेहतर बनाता है। रोजाना 10-20 मिनट तक किया गया ध्यान आपके नींद के पैटर्न को काफी हद तक सुधार सकता है।
रोजाना थोड़ी देर का व्यायाम आपको शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फिट रखने में मदद करता है। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में ऐसे हार्मोन्स पैदा होते हैं जो हमारे स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। बॉडी फंक्शन को दुरुस्त करने के साथ-साथ आप एक्सरसाइज करने से नींद भी बेहतर ले पाएंगे।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने आहार में पोषक तत्वों को भरपूर रखें। मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारी नींद के पैटर्न को ठीक करने का काम करता है। कई हेल्थ स्टडी में दावा किया गया है कि मैग्नीशियम से भरपूर डोज लेने वाले व्यक्तियों के स्लीप पैटर्न में काफी सुधार देखने को मिलता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लि है। इसका उद्देश्य किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प बनना नहीं है। यदि आप कोई नुस्खा प्रयोग में लाना चाहते हैं, तो एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।