क्या है हाइपरयूरिसीमिया जिसमें हद से ज्यादा बढ़ जाता है यूरिक एसिड? जानिए क्या खाने से कंट्रोल होती है ये सीरियस कंडीशन

Hyperuricemia in hindi: शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है, और इसे कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है जिसके बारे में इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं।

क्या है हाइपरयूरिसीमिया जिसमें हद से ज्यादा बढ़ जाता है यूरिक एसिड? जानिए क्या खाने से कंट्रोल होती है ये सीरियस कंडीशन

Written by Mukesh Sharma |Published : January 17, 2025 2:23 PM IST

What is Hyperuricemia: आज के समय में देखा जा रहा है कि लोगों का लाइफस्टाइल लगातार खराब होता जा रहा है और इस कारण से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इन्हीं में से एक स्वास्थ्य समस्या यूरिक एसिड का बढ़ना भी है, जिसके कारण प्रभावित जोड़ में तेज दर्द होने के साथ-साथ सूजन जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। यूरिक एसिड के ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है, जो स्वास्थ्य को काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन जाती है। हालांकि, हाइपरयूरिसीमिया होने के पीछे का कारण आमतौर पर खराब खानपान ही होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हाई यूरिक एसिड के मरीजों को उनकी डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को हाई यूरिक एसिड यानी हाइपरयूरिसीमिया की समस्या है, तो इस लेख में हम आपको इसके लक्षण, कारण व ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से हाइपरयूरिसीमिया यानी हाई यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

हाइपरयूरिसीमिया की पहचान

जब शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ता है, तो इसके कारण प्रभावित जोड़ में चुभन जैसा तेज दर्द होने लगता है और सूजन भी बढ़ जाती है। इसके अलावा प्रभावित जोड़ की रेंज ऑफ़ मोशन (Range of motion) भी कम हो जाती है, जिसका मतलब है जोड़ का हिलना-डुलना कम हो जाता है जैसे कि अकड़न आना। कुछ गंभीर मामलों जोड़ों मे लालिमा भी हो जाती है और छूने में और ज्यादा दर्द बढ़ने लगता है।

क्यों होता है हाइपरयूरिसीमिया

शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की स्थिति को ही हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है और यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से 2 कारण हो सकते हैं। शरीर द्वारा सामान्य से ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड बनाया जाना या फिर शरीर द्वारा यूरिक एसिड खत्म न कर पाना या बहुत कम मात्रा में ऐसा कर पाना। अगर आप ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं जिनमें ज्यादा मात्रा में प्यूरिन होता है तो उससे यूरिक एसिड लेवल बढ़ने लग सकता है। वहीं अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो उसके कारण भी शरीर का यूरिक एसिड लेवल बढ़ने लग सकता है।

Also Read

More News

किन फूड्स का करें सेवन

शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और इसलिए अपनी डाइट में कम प्यूरीन वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए जैसे, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, बीन्स और सेब आदि। विटामिन सी वाले फूड्स भी हाई यूरिक एसिड से परेशान लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा एक बार डाइटीशियन से इस बारे में सलाह लेना काफी फायदेमंद हो सकता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।