Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Hyperparathyroidism क्या है और इसका लेवल बढ़ने से क्या हो सकता है?

जानिए हाइपरपेराथायरॉडिज्म के दौरान क्या होता है और इसके लिए क्या-क्या इलाज उपलब्ध हैं!

Hyperparathyroidism क्या है और इसका लेवल बढ़ने से क्या हो सकता है?
HYPERTHYROIDISM

Written by Editorial Team |Published : July 14, 2017 4:18 PM IST

थायरॉयड रोग के विपरीत, पैराथायरॉयड ग्लैंड की समस्याएं ज्ञात नहीं हैं। यह ग्लैंड पैराथायरॉयड हार्मोन (पीटीच) स्रावित करती है, जो शरीर में कैल्शियम संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुंबई स्थित एसआर रहेजा अस्पताल में थायरॉयड, एंडोक्राइन, ब्रेस्ट एंड कैंसर सर्जन डॉक्टर रितेश अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि हाइपरपेराथायरॉडिज्म के दौरान क्या होता है और इसके लिए क्या-क्या इलाज उपलब्ध हैं।

पीटीएच का लेवल अधिक होने से क्या हो सकता है?

कैल्शियम को हड्डियों में स्टोर होता है, पीटीएच हार्मोन का प्रमुख कार्य हड्डियों को भंग करना और हड्डियों से कैल्शियम को छोड़ना है। जब पीटीएच सामान्य रूप काम करता है, तो कैल्शियम के संतुलन को आसानी से बनाए रखा जा सकता है। हालांकि इसका लेवल बढ़ने से हड्डियों से कैल्शियम तेजी से जारी होता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसा लंबे समय तक होने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य आर्थोपेडिक प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

Also Read

More News

अगर अतिरिक्त कैल्शियम पेट में जमा हो जाता है, तो इससे एसिड का अतिरिक्त उत्पादन बढ़ा सकता है जिससे हाइपरएसिडाइटी हो जाती है, जो कि हाइपरपेराथायरॉडिज्म का एक सामान्य लक्षण है। अगर यह दिमाग में जमा हो जाता है, तो यह दिमाग के कामकाज को प्रभावित कर सकता है और मानसिक रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। खून से कैल्शियम किडनियों में जा सकता है और किडनी की पथरी का कारण बन सकता है या पैनक्रीज में जमा होने से पैनक्रियाटाइटिस का खतरा होता है।

क्या हाइपरपेराथायरॉडिज्म के लिए सर्जरी जरूरी है?

जब तक समस्या की पुष्टि नहीं हो जाती, तब सर्जरी नहीं की जा सकती। अगर एक ग्रंथि बढ़ी है, तो मिनिमली इनवेसिव पैराथायरोइटेक्टोमी सर्जरी का सहारा लिया जा सकता है, हालांकि अगर एक से ज्यादा ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं, तो सभी चार ग्रंथियों की जांच की जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि किस ग्रंथि को हटाना है। सर्जरी किसी एक्सपर्ट की देखरेख में होनी चाहिए, क्योंकि पैराथायॉयड ट्यूमर बहुत छोटे होते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More