क्या है हैलिटोटिस या बैड ब्रेथ? इसके कारणों को जानकर अपनाएं ये उपाय

मुंह को अच्छी तरह से साफ ना करना, गलत खानपान से भी हैलिटोसिस हो सकता है। कुछ अन्य कारण भी हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आ (Causes of Bad Breath or Halitosis) सकती है....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 3, 2021 2:47 PM IST

Bad Breath Causes: अधिकतर लोगों के मुंह से बदबू यानी दुर्गंध आती है। कुछ लोग तो सुबह-शाम ब्रश करते हैं, फिर भी सांसों की बदबू की समस्या से छुटकारा नहीं पाते हैं। मुंह से अधिक बदबू आने को मेडिकल भाषा में हैलिटोसिस (Halitosis) कहा जाता है। मुंह को अच्छी तरह से साफ ना करना, गलत खानपान से भी हैलिटोसिस (Halitosis in Hindi) हो सकता है। दांत, जीभ को सही से साफ ना करने से भी बिना दांतों में सड़न, पायरिया हुए बदबू आ सकती है। कुछ अन्य कारण भी हैं, जो मुंह से दुर्गंध आने के कारण (Causes of Bad Breath or Halitosis) हो सकते हैं....

मुंह से दुर्गंध आने के कारण (Bad Breath Causes in Hindi)

1 जो लोग बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, उनके मुंह से बदबू आती है। शराब पीने से मुंह सूखता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बदबू आने (Bad Breath Causes) लगती है। कुछ लोगों में मसालेदार भोजन अधिक करने, चाय-कॉफी के सेवन, स्मोकिंग से भी मुंह से बदबू आती है। ये चीजें ऐसी हैं कि मुंह को सुखाती हैं। मुंह सूखने से सोते समय लार नहीं बनता, जिससे मुंह में बैक्टीरिया पनपते हैं और दुंर्गंध आती है।

2 जीभ को अच्छी तरह से साफ नहीं करने पर उस पर बैक्टीरिया चिपके रहते हैं। इससे भी मुंह से दुर्गंध आती है। ब्रेश करते समय जीभ को दो बार साफ करें।

3 सांस से संबंधित इंफेक्शन जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, ब्रोंकाइटिस, सीने में बलगम जमा होने के कारण भी सांसों से दुर्गंध आ सकती है। बलगम में भी कुछ बैक्टीरिया होते हैं, जो सांसों में दुर्गंध पैदा करते हैं। सर्दी होने पर नाक बंद होने के कारण अधिकतर लोग मुंह से सांस लेते हैं, जिससे मुंह सूख जाता है और फिर बदबू आती है।

4 यदि आप अपने डाइट में लो कार्ब और प्रोटीन युक्त चीजें अधिक शामिल करेंगे, तो भी मुंह से बदबूआने लगती है। ड्राई फ्रूट्स कई बार दांतों में चिपके रह जाते हैं। ये मीठे भी होते हैं, जिनपर बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। इस मिठास और चिपकने के कारण दांतों में कैविटी भी लग जाती है, जिससे बदबू आती है।

5 कई बार पेट खराब होने, पाचन प्रणाली में गड़बड़ी के कारण भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है। कुछ भोजन जल्दी पचते नहीं हैं। इससे जलन, गैस, बदहजमी, अपच, ब्लोटिंग आदि समस्याएं भी बदबू का कारण बनती हैं।

मुंह से बदबू आने की समस्या को दूर करने के आसान उपाय

  • ब्रश अच्छी तरह से करें। सुबह और शाम दो बार ब्रश करें। मेडिकेटेड पेस्ट का यूज कर सकते हैं।
  • नमक पानी से कुल्ला करें। दांतों में कीड़े लग गए हैं, तो डॉक्टर को दिखाएं, क्योंकि ये खुद से ठीक नहीं होंगे।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.