
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : May 21, 2024 12:53 PM IST
Medically Verified By:
Halitosis In Hindi: मुंह से बदबू आने की समस्या को मेडिकल भाषा में हैलिटोसिस (Halitosis) कहते हैं। अधिकतर लोगों को मुंह की बदबू का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर, प्याज और लहसुन जैसी चीजें खाने के बाद मुंह से दुर्गंध आने लगती है। आमतौर पर, ब्रश करने के बाद यह बदबू अपने आप खत्म हो जाती है। लेकिन अगर लंबे समय तक मुंह की बदबू दूर न हो, तो इसका मतलब आपको ओरल हेल्थ संबंधी कोई गंभीर समस्या है। एक रिसर्च के मुताबिक, दुनिया भर में 31.8 प्रतिशत लोग हैलिटोसिस की समस्या का सामना करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के तक, हैलिटोसिस कई गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने गाजियाबाद स्थित बिष्ट डेंटल क्लिनिक की डॉ सोनिया भट्ट से बातचीत की। आज इस लेख में हम आपको हैलिटोसिस के कारण और उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं -
हैलिटोसिस की समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में -
हैलिटोसिस का सबसे आम कारण खराब ओरल हाइजीन है। दांतों और मुंह की ठीक तरह से सफाई न करने के कारण मुंह के अंदर हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है और कैविटी की समस्या हो सकती है।
सलाइवा या लार प्राकृतिक रूप से मुंह को साफ करती है। लेकिन अगर किसी कारण से लार कम बने और मुंह सूखने लगे, तो इससे मुंह से बदबू आने लगती है।
इसे एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। यह एक पाचन संबंधी समस्या है, जिसमें पेट का एसिड फूड पाइप में वापस आने लगता है। इसकी वजह से मुंह से बदबू, सीने में जलन और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डायबिटीज, किडनी की बीमारी, लीवर डिजीज, मुंह के कैंसर, गर्दन के कैंसर, पेरियोडोंटल डिजीज और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी मुंह से बदबू आ सकती है।
फास्टिंग और लो कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट भी मुंह से दुर्गंध पैदा कर सकती है। दरअसल, वसा के टूटने के कारण कीटोन्स नामक केमिकल के उत्पन्न होता है, जो तेज गंध पैदा करता है।
धूम्रपान करने से मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे मुंह से बदबू आती है। साथ ही, कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।